लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः नए कानून का विरोध, एपी में किसान से रूबरू हुए पीएम मोदी, एमएसपी का अर्धसत्य....

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 18, 2020 19:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए कानून के बाद एक भी मंडी बंद नहीं हुई है। फिर क्यों ये झूठ फैलाया जा रहा है? सच्चाई तो ये है कि हमारी सरकार APMC को आधुनिक बनाने पर, उनके कंप्यूटरीकरण पर 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा खर्च कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबीते कई दिनों से देश में किसानों के लिए जो नए कानून बने, उनकी बहुत चर्चा है.पिछले 20-22 साल से हर सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा की है.PM ने किसानों को अपनी फसल को मर्जी से बेचने के लिए स्वतंत्र कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में लाए गए नए कानूनों का विरोध कर रहे सियासी दलों पर निशाना साधा है और मध्य प्रदेश के किसानों संग रूबरू होते समय नए कृषि कानूनों के विरोध का जिक्र करते हुए कहा है कि- अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर अपनी राजनीतिक जमीन जोतने के खेल खेले जा रहे हैं.

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर वार किए जा रहे हैं. उन्होंने बड़ी सियासी चतुराई दिखाते हुए कहा कि एमएसपी हटानी ही होती तो स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू ही क्यों करते? छह महीने से ज्यादा का समय हो गया है, जब ये कानून लागू किए गए थे.

कानून बनने के बाद भी वैसे ही एमएसपी की घोषणा की गई, जैसे पहले की जाती थी. कोरोना महामारी से लड़ाई के दौरान भी ये काम पहले की तरह किया गया. एमएसपी पर खरीद भी उन्हीं मंडियों में हुई, जिन में पहले होती थी. मैं देश के प्रत्येक किसान को ये विश्वास दिलाता हूं कि पहले जैसे एमएसपी दी जाती थी, वैसे ही दी जाती रहेगी, एमएसपी न बंद होगी, न समाप्त होगी.

जाहिर है, एमएसपी को लेकर बेहद मुखर हैं पीएम मोदी, लेकिन एमएसपी गारंटी कानून बनाने को लेकर मौन हैं. सियासी सयानों का मानना है कि जुबानी जमा-खर्च से क्या फर्क पड़ता है, इसीलिए एमएसपी का अर्धसत्य सामने आ रहा है, लेकिन कानून बन गया तो एमएसपी तो स्थाई समस्या बन जाएगा, यही वजह है कि मोदी एमएसपी पर तो मुखर हैं, परन्तु एमएसपी गारंटी कानून पर मौन हैं!   

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहाननरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया