लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मतदाताओं को ‘जगाने’ की चुनाव आयोग की मुहिम

By शशिधर खान | Updated: March 7, 2024 10:19 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन आयोग की अपनी टीम के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जिस राज्य में भी वे जा रहे हैं, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के अलावा मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर वोट डालने के लिए भी जगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन आयोग की अपनी टीम के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के अलावा मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर वोट डालने के लिए भी जगा रहे हैंसीईसी (मुख्य चुनाव आयुक्त) राजीव कुमार ने गत सप्ताह लखनऊ में कहा कि इस बार के आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर से पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की सुविधा मिलेगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन आयोग की अपनी टीम के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जिस राज्य में भी वे जा रहे हैं, मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के अलावा मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर वोट डालने के लिए भी जगा रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त मतदाताओं की कम भागीदारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र वोटिंग के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में पूरी पारदर्शिता का भी लोगों को भरोसा दिलाते हैं। ओडिशा और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी चुनाव आयोग ने ईवीएम में छेड़छाड़ की चर्चित आशंका को दूर करने का प्रयास किया, ताकि वोट डालने के प्रति मतदाताओं की उदासीनता कम की जाए।

सीईसी (मुख्य चुनाव आयुक्त) राजीव कुमार ने गत सप्ताह लखनऊ में कहा कि इस बार के आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर से पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की सुविधा मिलेगी। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगों को भी इसी तरह मतदान की सुविधा मिलेगी। यह सब मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। सीईसी की एक और बात गौर करने लायक है। उत्तर प्रदेश में तीन दिन चली समीक्षा बैठक में सभी डीएम, एसपी को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी राजनीतिक दल के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार न हो।

इन सभी से सीईसी ने यह भी कहा है कि उनके अधीनस्थ अन्य अधिकारियों द्वारा किसी भी दल या प्रत्याशी के विरोध में या पक्ष में व्यवहार करने की शिकायत सही पाई गई तो डीएम और एसपी ही जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देकर वोट देने की राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की जुगत पर खास निगरानी के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं।

यहीं पर बात अटकती है कि वोटरों को जगाने के बावजूद चुनाव आयोग को आशा के अनुकूल मतदान का प्रतिशत नहीं मिलता है। सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि उन्हीं की सुविधा और मर्जी से मतदान हो, चुनाव आयोग वैसा ही करे और मतदाता भी वही करें। मतदाताओं को उम्मीदवार पसंद हो या न हो, मतदान कम हो या ज्यादा, राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने और जीतने से मतलब है।

जीते तो जनता जनार्दन की जयकार और हारे तो ‘दुश्मन’ चुनाव आयोग को लताड़। मतदाता जगे हैं, उन्हें जगाने की जरूरत नहीं होती। अगर सोये होते तो वोट का प्रतिशत कम नहीं होता। राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार खुद जागरूक होना नहीं चाहते, लेकिन मतदाताओं से उम्मीद है कि उम्मीदवारों की समीक्षा न करें। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलखनऊदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना