लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: बिहार में जाति जनगणना उचित नहीं

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 9, 2023 14:01 IST

नीतीश कुमार यदि बिहार के गरीब परिवारों की मदद के लिए यह जनगणना शुरू करवाई है तो वे सिर्फ गरीबों की जनगणना करवाते। उसमें जाति और मजहब का ख्याल बिल्कुल नहीं किया जाता लेकिन नेता लोग जाति और धर्म का डंका जब पीटने लगें तो यह निश्चित है कि वे थोक वोटों का ढोल बजाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजाति जनगणना में 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।साढ़े पांच लाख लोग मिलकर इसे पूरा करवाएंगे।

सन 1857 के स्वातंत्र्य-संग्राम से घबराए अंग्रेजों ने भारत की एकता को भंग करने के लिए दो बड़े षड्यं‌त्र किए थे। एक तो उन्होंने जातीय जनगणना का जाल फैलाया और दूसरा, हिंदू-मुसलमान का भेद फैलाया। कांग्रेस और गांधीजी के भयंकर विरोध के कारण 1931 में यह जातीय-जनगणना तो बंद हो गई लेकिन हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिकता ने 1947 में देश के दो टुकड़े कर दिए।

पिछली मनमोहन सिंह सरकार ने जातीय-जनगणना फिर शुरू की थी लेकिन उसके विरुद्ध मैंने ‘मेरी जाति हिंदुस्तानी’ आंदोलन शुरू किया तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उस जनगणना को बीच में ही रुकवा दिया। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उन अधूरे आंकड़ों को प्रकाशित करवाने पर रोक लगा दी थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में उस जनगणना को फिर से शुरू करवा दिया है। 

वैसे नीतीश कुमार के बारे में मेरी व्यक्तिगत राय काफी अच्छी है लेकिन यह भी सत्य है कि वे जरूरत से ज्यादा व्यावहारिक हैं। उन्होंने यदि बिहार के गरीब परिवारों की मदद के लिए यह जनगणना शुरू करवाई है तो वे सिर्फ गरीबों की जनगणना करवाते। उसमें जाति और मजहब का ख्याल बिल्कुल नहीं किया जाता लेकिन नेता लोग जाति और धर्म का डंका जब पीटने लगें तो यह निश्चित है कि वे थोक वोटों का ढोल बजाने लगते हैं। 

इन साधनों का सहारा लेने की बजाय नीतीश जैसे साहसी नेता को चाहिए था, जैसे कि उन्होंने बिहार में शराबबंदी का साहसिक कदम उठाया है, वैसा वे कोई जाति-तोड़ो आंदोलन खड़ा कर देते। इस जनगणना में 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे और साढ़े पांच लाख लोग मिलकर इसे पूरा करवाएंगे। गरीब तो गरीब होता है। उसकी गरीबी ही उसकी जाति है। आप उसकी गरीबी दूर करेंगे तो उसकी जाति अपने आप मिट जाएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

पूजा पाठबिहार के मोतिहारी स्थित बापूधाम रेलवे स्टेशन के पास RPF और चाइल्ड हेल्पलाइन ने 21 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

क्राइम अलर्टहार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी