लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब से मौत का तांडव कब रुकेगा ? देश में छह साल में 6000 से ज्यादा लोगों की हुई मृत्यु

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 16, 2022 16:18 IST

डॉक्टरों के अनुसार जहरीले पदार्थ के सेवन से मरीज को हार्ट अटैक हो जाता है। ऑप्टिक न्यूरोपैथी के कारण मरीज को दिखना भी बंद हो जाता है। निश्चित तौर पर ये चिंता का विषय है और गंभीर भी।

Open in App

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 पर पहुंच चुका है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। इस मामले में विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठा रहा है। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवाल पर भड़क रहे हैं। इस घटना के बाद से प्रदेश में सरकार द्वारा लागू की गई शराबबंदी और उसके असर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और सियासत भी शुरू हो गई है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री का एक अजीबोगरीब बयान भी आया है कि बिहार में जब शराबबंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही, जो शराब पिएगा वो मरेगा ही। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बिहार के मुख्यमंत्री को ट्रोल किया है। 

गौरतलब है कि बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। कुछ महीने पहले गुजरात में भी जहरीली शराब से 40 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा दहशत में डालता है। देश के कई राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है। वहां इस तरह की मौत की खबरें अक्सर आती हैं। जाहिर है कि ये शराब गैरकानूनी तरीके से बनाई जाती है। जिन राज्यों में शराबबंदी है, वहां तो इसे बनाना, बेचना और पीना सब गैरकानूनी है। ऐसे में ये शराब चोरी-छिपे बनाई जाती है और लोगों तक पहुंचती है। ये आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में ही बनाई और बेची जाती है। ये काफी सस्ती होती है और जानलेवा होती है। 

बिहार में पिछले साल केवल 12 महीनों में सिर्फ 13 जिलों में कम से कम 158 लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई है। देश में छह साल में 6000 से ज्यादा लोग इससे मरे हैं। कुछ महीने पहले संसद में जहरीली और नकली शराब का मामला उठा था। जवाब में जो आंकड़े पेश किए गए वे सरकारी हैं यानी असल में इन मौतों की संख्या ज्यादा ही होगी। डॉक्टरों के अनुसार जहरीले पदार्थ के सेवन से मरीज को हार्ट अटैक हो जाता है। ऑप्टिक न्यूरोपैथी के कारण मरीज को दिखना भी बंद हो जाता है। निश्चित तौर पर ये चिंता का विषय है और गंभीर भी। महात्मा गांधी चाहते थे कि पूरे देश में शराब पर पाबंदी लगाई जाए। लेकिन, शराब का लाइसेंसीकरण और बिक्री राज्यों के राजस्व में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि जहरीली शराब पीने से मौत की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। शराब बनने से लेकर बिक्री तक सब कुछ सरकार के नियंत्रण में ही होता है।  ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जनगणना के बीच सक्रिय हुए साइबर अपराधी, खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों को बना रहे हैं ठगी का शिकार

क्राइम अलर्टबिहार के सारण जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में बारी-बारी से ले गए दरिंदे

भारतपुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था

ज़रा हटकेSBI ATM के अंदर खुला हेयर कटिंग सैलून, पटना का ये नजारा देख लोग हैरान

क्राइम अलर्टPragya Singh Missing Case: नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक क्यों गायब हो गई प्रज्ञा सिंह और 6 दिन की खोज के बाद बिहार में मिली?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: भवानी शंकर वर्मा को आगर मालवा का, और रमेश मालवीय को बनाया गया रतलाम जिले का एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष

भारतझारखंड के लौहनगरी में सामने आई एक हृदय विदारक घटना, टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कर दी नृशंस हत्या

भारत'पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं है': PM की 'ईंधन बचाओ' अपील के एक दिन बाद सरकार ने दिया देश को आश्वासन

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल