झारखंड के लौहनगरी में सामने आई एक हृदय विदारक घटना, टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कर दी नृशंस हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2026 17:42 IST2026-05-11T17:42:23+5:302026-05-11T17:42:23+5:30

टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने धारदार हथियार से अपने परिवार पर हमला किया. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है. तीनों पीड़ितों के शव एग्रीको रोड नंबर 2 पर स्थित क्वार्टर नंबर एल 5-13 में मिले।

A heart-wrenching incident has come to light in Jharkhand's 'Iron City,' where a retired employee of the Tata Company brutally murdered his wife, son, and pregnant daughter | झारखंड के लौहनगरी में सामने आई एक हृदय विदारक घटना, टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कर दी नृशंस हत्या

झारखंड के लौहनगरी में सामने आई एक हृदय विदारक घटना, टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कर दी नृशंस हत्या

रांची: झारखंड में लौह नगरी के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर-टाटा के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने धारदार हथियार से अपने परिवार पर हमला किया. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है. तीनों पीड़ितों के शव एग्रीको रोड नंबर 2 पर स्थित क्वार्टर नंबर एल 5-13 में मिले।

बताया जाता है कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आरपी सिंह ने भागने की कोशिश नहीं की. उसने खुद 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को उसी के क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया. 

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, हमला इतना भीषण था कि तीनों पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आरोपी ने अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ तीन हत्याओं की खबर फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. आखिर रिटायर्ड कर्मचारी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, ये किसी को नहीं पता. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और पुत्र अभिषेक कुमार की जान ले ली. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस क्रूर हत्याकांड के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके. 

पुलिस के अनुसार, सुबह 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है. बेटी शादीशुदा थी और 3 माह की गर्भवती भी थी. पुलिस आरोपी से घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मौके पर पहुंची और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. घटना की जानकारी के बाद एएसपी सिटी मौके पर पहुंच कर पूरी तरह मामले की छानबीन मे जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

Web Title: A heart-wrenching incident has come to light in Jharkhand's 'Iron City,' where a retired employee of the Tata Company brutally murdered his wife, son, and pregnant daughter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे