लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अयोध्या विवाद बातचीत से हल करें 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 5, 2019 07:37 IST

यह ठीक है कि पुलवामा-कांड और भारत-पाक टकराव के बाद राम मंदिर का सवाल पीछे खिसक गया था। अब एक बार फिर अयोध्या-विवाद सारी राजनीति का केंद्रबिंदु बन जाएगा।

Open in App

पूरा पिछला हफ्ता भारत-पाक टकराव में निकल गया। इस बीच हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने तीन बड़े फैसले किए, ये तीन फैसले क्या थे ? पहला, राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का, दूसरा, जंगलों की जमीन से विस्थापित किए जानेवाले निवासियों का और तीसरा, अरावली के जंगलों को खत्म नहीं करने का। इन आखिरी दो फैसलों के कारण काफी मुसीबतों से लाखों लोगों को छुटकारा मिलेगा। वे लोग अदालत के आभारी होंगे लेकिन राम-मंदिर और बाबरी मस्जिद के बारे में अदालत ने जो ताजा सुझाव दिया है, उस पर सरकार और याचिकाकर्ताओं को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

 यह ठीक है कि पुलवामा-कांड और भारत-पाक टकराव के बाद राम मंदिर का सवाल पीछे खिसक गया था। अब एक बार फिर अयोध्या-विवाद सारी राजनीति का केंद्रबिंदु बन जाएगा। इस समय देश की जनता के सामने ‘सबका साथ, सबका विकास’ और तरह-तरह के तर्क लगभग निर्थक होते जा रहे हैं। राफेल का मुद्दा भी नेपथ्य में चला गया है। इसीलिए सर्वोच्च न्यायालय के इस सुझाव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी दल और सभी याचिकाकर्ताओं को एक साथ आना चाहिए कि यदि यह मसला बातचीत से हल हो सकता हो और इसकी एक प्रतिशत भी संभावना हो तो उसे तलाशा जाना चाहिए। 

1992 में नरसिंहराव सरकार और याचिकाकर्ताओं के बीच बातचीत का सिलसिला चला था।  विहिप ने कार-सेवा तीन माह के लिए स्थगित भी की थी लेकिन कुछ  अतिवादी लोगों ने बातचीत का पुल भी ढहा दिया।  सरकार को तुरंत पहल करके दोनों पक्षों से बातचीत शुरू करनी चाहिए। 70 एकड़ जमीन में भव्य राम मंदिर के साथ-साथ सर्वधर्म विश्व-तीर्थ के प्रस्ताव पर सभी पक्षों को राजी करना कठिन नहीं है। अयोध्या-विवाद बातचीत से हल हो सकता है। 

टॅग्स :अयोध्याबाबरी मस्जिद विवादउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos