उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले (अब अयोध्या) में स्थित बाबरी मस्जिद (विवादित ढांचा) को 6 दिसंबर, 1992 को गिरा दिया गया था। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को करीब 1,50,000 कारसेवकों ने एक हिंसक रैली चलाई। इसमें मुंबई, वाराणसी से लेकर दिल्ली तक कारसेवकों ने हिस्सा लिया। नतीजतन भारत के कई प्रमुख शहरों में दंगे जैसे हालात बन गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार इन दंगों में 2,000 से अधिक लोग मारे गये। मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी वाजपेयी, कल्याण सिंह समेत कई नेताओं को आरोपी बनाया गया था। बाद में इसमें न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्राहन ने अपनी रिपोर्ट में 68 लोगों को दोषी माना, जिनमें ये सभी नाम थे। Read More
अयोध्या में आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि चाहे जो भी संघर्ष रहा हो, आज खत्म हो गया है। आज राम भक्तों का दिन है। ...
अयोध्या में घटित हुई हर घटना के गवाह रहे जानेमाने पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा लिखी इस पुस्तक में राम का, अयोध्या का आख्यान कुछ इस तरह से किया गया हो मानों वो नीर-क्षीर विवेके के हंस हो गये हों। ...
सनातन विरोधी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे डीएमके नेता उदयनीधि स्टालिन ने राम मंदिर पर कहा कि हम अयोध्या में बने राम मंदिर को इस कारण से उचित नहीं मानते हैं क्योंकि उसका निर्माण 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराकर किया गया है। ...
कर्नाटक सरकार के मंत्री राजन्ना ने राम मंदिर पर बेहद विवादित बयान देते हुए कहा कि 1992 में बाबरी मस्जिद के गिराने के बाद लोगों ने एक तंबू में दो 'गुड़िया' रख दी और उन्हें राम कह दिया। ...
दिग्विजय सिंह ने भाजपा, विहिप और संघ पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मंशा बाबरी मस्जिद गिराने की लेकिन वो वहां पर मंदिर नहीं बनाना चाहते थे। ...
कर्नाटक सरकार के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अयोध्या में बाबरी का ताला राजीव गांधी ने खोला था, ये भाजपा वाले केवल झूठ बोलने में माहिर हैं। ...
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी द्वारा की गई 'मस्जिद' वाली टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वो हिंदू-मुसलमानों के बीच खाई खोदना चाहते हैं, वो दोनों समुदायों को भड़काने का काम कर रहे हैं। ...
शरद पवार ने 1992 में अयोध्या में हुए बाबरी ध्वंस पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा की दिवंगत नेता विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को आश्वासन दिया था कि कारसेवा के दौरान बाबरी मस्जिद को कुछ नहीं होगा। ...