लाइव न्यूज़ :

पंकज चतुर्वेदी का ब्लॉग: कृत्रिम बरसात से घटने के बजाय बढ़ भी सकता है संकट

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: September 24, 2024 10:02 IST

इस बार जाड़ा पड़ने से बहुत पहले, जब दिल्ली हर बारिश के बाद डूब रही है, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को यह बताने के लिए कहा कि सर्दियों में प्रदूषण में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से कैसे निपटेगा.

Open in App
ठळक मुद्देसम-विषम वाहन संचालन और फिर स्मॉग टावर को लेकर विज्ञापनों से ऐसा प्रचार होता रहा है कि बस अब दिल्ली की हवा साफ हुई.उन प्रयोगों के बुरी तरह असफल होने के बाद अब नकली बरसात को राम-बाण  बनाकर प्रचारित किया जा रहा है.असल यह समझना होगा कि पर्यावरण से जुड़ी किसी भी समस्या का संपूर्ण निराकरण किसी तकनीकी में नहीं, बल्कि आत्मनियंत्रण में छुपा है. 

इस बार जाड़ा पड़ने से बहुत पहले, जब दिल्ली हर बारिश के बाद डूब रही है, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को यह बताने के लिए कहा कि सर्दियों में प्रदूषण में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से कैसे निपटेगा. जब इस बारे  में कार्य योजना की बात हुई तो दिल्ली सरकार का 'विंटर प्लान' के नाम पर एक नया शिगूफा  सामने आ गया- कृत्रिम बरसात. 

इससे पहले सम-विषम वाहन संचालन और फिर स्मॉग टावर को लेकर विज्ञापनों से ऐसा प्रचार होता रहा है कि बस अब दिल्ली की हवा साफ हुई. उन प्रयोगों के बुरी तरह असफल होने के बाद अब नकली बरसात को राम-बाण  बनाकर प्रचारित किया जा रहा है. असल यह समझना होगा कि पर्यावरण से जुड़ी किसी भी समस्या का संपूर्ण निराकरण किसी तकनीकी में नहीं, बल्कि आत्मनियंत्रण में छुपा है. 

तकनीकी कुछ तात्कालिक राहत दे सकती है लेकिन वह निराकरण नहीं है. जिस कृत्रिम बरसात का झांसा दिया जा रहा है, उसकी तकनीक को समझना जरूरी है. इसके लिए हवाई जहाज से सिल्वर-आयोडाइड और कई अन्य रासायनिक पदार्थों का छिड़काव किया जाता है, जिससे सूखी बर्फ के कण तैयार होते हैं. असल में सूखी बर्फ ठोस कार्बन डाईऑक्साइड ही होती है. 

सूखी बर्फ की खासियत होती है कि इसके पिघलने से पानी नहीं बनता और यह गैस के रूप में ही लुप्त हो जाती है. यदि परिवेश के बादलों में थोड़ी भी नमी होती है तो यह सूखी बर्फ के कणों पर चिपक जाते हैं और इस तरह बादल का वजन बढ़ जाता है, जिससे बरसात हो जाती है. एक तो इस तरह की बरसात के लिए जरूरी है कि वायुमंडल में  कम से कम 40 फीसदी नमी हो, फिर यह थोड़ी सी देर की बरसात ही होती है. 

इसके साथ यह खतरा बना रहता है कि वायुमंडल में कुछ ऊंचाई तक जमा स्मॉग और अन्य छोटे कण फिर धरती पर आ जाएं. साथ ही सिल्वर आयोडाइड, सूखी बर्फ के धरती पर गिरने से उसके संपर्क में आने वाले पेड़-पौधे, पक्षी और जीव ही नहीं, नदी-तालाब पर भी रासायनिक खतरा संभावित है. वैसे भी दिल्ली के आसपास जिस तरह  सीएनजी वाहन अधिक हैं, वहां बरसात नए तरीके का संकट ला सकती है. 

विदित हो सीएनजी दहन से नाइट्रोजन ऑक्साइड और  नाइट्रोजन की ऑक्सीजन के साथ गैसें जिन्हें 'आक्साइड ऑफ नाइट्रोजन' कहा जाता है, का उत्सर्जन होता है. चिंता की बात यह है कि 'आक्साइड ऑफ नाइट्रोजन' गैस वातावरण में मौजूद पानी और ऑक्सीजन के साथ मिल कर तेजाबी बारिश कर सकती है. यह वैश्विक रूप से प्रामाणिक तथ्य है कि  कृत्रिम तरीके से बरसात करवाना कई बार बहुत भारी पड़ता है.

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू