लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: श्रीलंका चाहता है आईपीएल की मेजबानी लेकिन...

By अयाज मेमन | Updated: April 18, 2020 09:56 IST

श्रीलंका क्रिकेट के लिए निर्विवाद रूप से शानदार देश है। अकेले कोलंबो में तीन क्रिकेट स्टेडियम है। इसके अलावा गॉल, कैंडी मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं

Open in App

अगली सूचना तक बीसीसीआई ने आईपीएल स्थगित करने का ऐलान कर दिया, जिससे मुमकिन है कि इस साल इस टी20 लीग का धमाका देखने को न मिले। हालांकि बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन का विकल्प जरूर खुला रखा है। स्पर्धा रद्द होने का मतलब होगा एक सत्र का नुकसान। 

अत: बीसीसीआई अधिकाधिक प्रतीक्षा कर रहा है लेकिन मौजूदा स्थिति में जब कोरोना महामारी का संकट वैश्विक है, कहीं पर भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है। बहरहाल इन विषम परिस्थितियों में एक सकारात्मक चीज भी सामने आई है और वह यह है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल के आयोजन की तैयारी दिखाई है। लिहाजा इशके आयोजन को लेकर मामला रोमांचक हो गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने बीसीसीआई की ओर आईपीएल आयोजन का प्रस्ताव भेजा है। श्रीलंका बोर्ड का दावा है कि भारत से पहले श्रीलंका कोरोना विषाणु पर आगामी 2-3 महीनों में जीत हासिल कर लेगा।

लिहाजा श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर आईपीएल आयोजन की संभावना नजर आ रही है। लेकिन सवाल ये भी उठने लगे हैं कि आईपीएल आयोजन करने की मंशा से श्रीलंका का क्या मकसद जुड़ा है? कहीं कोई सियासी उद्देश्य तो नहीं?

मुझे लगता है कि दो-तीन मुद्दे हैं। पहला मुद्दा आर्थिक है। शमी सिल्वा का कहना है कि आईपीएल का आयोजन नहीं होने पर बीसीसीआई को साढ़े तीन-चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा और स्पर्धा यदि श्रीलंका में होगी तो नुकसान कम होगा। इसके अलावा श्रीलंका को भी लाभ होगा।

इसका मतलब यह हुआ कि श्रीलंका एक तीर में दो शिकार करना चाह रहा है। सिल्वा ने ध्यान दिलाया कि 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था, जबकि 2014 में स्पर्धा का पहला सत्र यूएई में हुआ था।

श्रीलंका इसी वजह से आईपीएल के लिए आशान्वित है लेकिन यह भी परखना चाहिए कि आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं क्या श्रीलंका के पास हैं। श्रीलंका क्रिकेट के लिए निर्विवाद रूप से शानदार देश है। अकेले कोलंबो में तीन क्रिकेट स्टेडियम है। इसके अलावा गॉल, कैंडी मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं। पुलिस, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की क्षमता भी श्रीलंका में है लेकिन अहम मुद्दा यह है कि कोरोना के खात्मे के तुरंत बाद आईपीएल का आयोजन करने पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा।

आईपीएल रद्द करने का ऐलान अब तक नहीं हुआ है जिससे इसके आयोजन की मामूली उम्मीद भी है और यही सबसे बड़ा दिलासा है।

 

टॅग्स :आईपीएल 2020श्रीलंका क्रिकेटबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया