लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कालाधन खत्म कैसे हो? 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 26, 2019 06:44 IST

गहन अनुसंधान करनेवाली तीन वित्तीय संस्थाओं ने संसदीय समिति की मदद में जमीन-आसमान एक कर दिए लेकिन उनका भी कहना है कि 1980 से 2010 के दौरान भारतीयों ने विदेशों में 15 लाख करोड़ से 35 लाख करोड़ रु. तक कालाधन छिपा रखा है.

Open in App

जिनकी जिंदगी ही कालेधन पर निर्भर है, वे यह क्यों और कैसे बताएंगे कि देश और विदेशों में कालाधन कितना है और उसे कैसे-कैसे छिपाकर रखा गया है. हमारी लोकसभा की स्थायी वित्त समिति ने कालेधन का पता करने में बरसों खपा दिए लेकिन उसके हाथ अभी तक कोई ठोस आंकड़ा तक नहीं आया है. 

गहन अनुसंधान करनेवाली तीन वित्तीय संस्थाओं ने संसदीय समिति की मदद में जमीन-आसमान एक कर दिए लेकिन उनका भी कहना है कि 1980 से 2010 के दौरान भारतीयों ने विदेशों में 15 लाख करोड़ से 35 लाख करोड़ रु. तक कालाधन छिपा रखा है. यह धन पैदा हुआ है निर्माण-कार्यो, खनन, दवा-निर्माण, पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू, सट्टा, फिल्म और शिक्षा के क्षेत्नों में. तीनों संस्थाओं ने अलग-अलग दावे किए हैं. तीनों ने यह भी कहा है कि यह कालाधन देश की सकल संपदा (जीडीपी) के सात प्रतिशत से 120 प्रतिशत भी हो सकता है.

इन तीनों संस्थाओं को 2011 में डॉ. मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने यह काम सौंपा था. वास्तव में यह काम तो करना चाहिए था मोदी सरकार को, क्योंकि 2014 का चुनाव वह इसी नारे पर जीती थी. लेकिन कोई भी सरकार कालेधन को खत्म कैसे कर सकती है? वर्तमान सरकार को चाहिए था कि उसने नोटबंदी और जीएसटी जो लागू की, उससे कालेधन पर कितना काबू पाया गया, वह यह बताती. इस सरकार ने तो बेनामी चुनावी बांड जारी करके कालेधन की आवाजाही को और भी सरल बना दिया है. 

अच्छा तो यह है कि सरकार किसी तरह आयकर को ही खत्म करे ताकि कालेधन की कल्पना ही खत्म हो जाए. सरकार को जिस धन पर टैक्स नहीं दिया जाता, उसे काला कहने के बजाय अवैध कृत्यों से कमाए पैसे को काला कहा जाए तो बेहतर होगा. लेकिन सरकार के खर्च चलाने के लिए वैकल्पिक आमदनी के रास्ते खोजने की कोशिशें क्यों नहीं की जाएं? नागरिकों पर उनकी आय के बजाय व्यय पर टैक्स लगाने की कोई नई व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जाए? यह काम मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं. 

टॅग्स :मोदी सरकारमनमोहन सिंहइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम