लाइव न्यूज़ :

भरत झुनझुनवाला का ब्लॉगः ई-कॉमर्स पॉलिसी का छलावा

By भरत झुनझुनवाला | Updated: January 6, 2019 09:24 IST

मूल रूप से सरकार की यह पहल सही दिशा में है और सार्थक है. लेकिन आल इंडिया ऑनलाइन वेंडर्स एसोसिएशन ने इस पॉलिसी को लीपापोती बताया है. 

Open in App

सरकार ने हाल में ई-कॉमर्स पॉलिसी में संशोधन किए हैं. कोई सप्लायर अपने कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत या उससे अधिक माल किसी ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से नहीं बेच सकता है. यह भी कहा गया है कि कैशबैक जैसे इंसेंटिव अथवा विशेष डिस्काउंट भी किसी विशेष माल पर नहीं दिए जा सकेंगे. इन स्पष्टीकरण का उद्देश्य यह है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किसी विशेष माल को बढ़ाने के लिए इस प्लेटफार्म का दुरुपयोग न किया जाए. 

मूल रूप से सरकार की यह पहल सही दिशा में है और सार्थक है. लेकिन आल इंडिया ऑनलाइन वेंडर्स एसोसिएशन ने इस पॉलिसी को लीपापोती बताया है. उनका कहना है कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्मो द्वारा पूर्व में जो तमाम नीति के उल्लंघन किए गए हैं उनपर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. वर्तमान पॉलिसी में जो परिवर्तन किए गए हैं इनको लागू करने और इनके उलंघन के ऊपर कार्रवाई करने को आगे खिसका दिया गया है. उनके अनुसार सरकार की पॉलिसी यह है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा जो देश के कानून का उल्लंघन अब तक किया गया है उसके ऊपर खामोशी बनाए रखो और जनता का ध्यान यह कह कर हटा दो कि अब हमने ई-कॉमर्स पॉलिसी को और सख्त बना दिया है. वेंडर्स एसोसिएशन के इस वक्तव्य में दम दीखता है. 

इस परिप्रेक्ष्य में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार को निम्न कदमों पर विचार करना चाहिए. सर्वप्रथम ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अबतक नियमों के जो उलंघन किए गए हैं उनको सार्वजनिक करके उनपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. दूसरा यह कि सरकार बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकती है कि उन्हें कम से कम 30 या 50 प्रतिशत माल भारतीय छोटे उद्योगों से खरीदना होगा. जैसे बैंकों के लिए अनिवार्य है कि उन्हें निर्धारित मात्ना में ऋण छोटे उद्योगों को देना होता है उसी प्रकार ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी बंधन लगाया जा सकता है. तब ई-कॉमर्स कंपनियों को मजबूरन घरेलू कंपनियों से हाथ मिलाने होंगे.

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा