लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराब पीने के मामले में जेल जा चुके नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 'सम्मानित'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2023 14:56 IST

जदयू के जिस नेता को शराब पीने के मामले में जेल भेजा गया था, अब उसी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जानिए क्या है ये पूरा मामला...

Open in App

पटना: बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब पीने वालों के खिलाफ काफी सख्त रवैया अपनाते दिखते हैं। अब हालांकि, मुख्यमंत्री के एक कदम पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जदयू के जिस नेता को शराब पीने के मामले में जेल भेजा गया था, अब उसी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जदयू नेता ललन भुइयां को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

बता दें कि ललन भुइयां वर्ष 2016 में शराब पीने के मामले में जेल गए थे। उस समय ललन भुइयां जदयू प्रदेश के संगठन सचिव और औरंगाबाद जिला के संगठन प्रभारी थे। वर्ष 2016 में ही नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी का कानून लागू किया था। 

उस समय ललन ने नीतीश के कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराब पीने का जुर्म किया था। जदयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उस समय ललन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उहे पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त किया था बल्कि उन्हें जदयू से भी निलंबित कर दिया था। 

ललन को शराबबंदी कानून का उल्लंघन करना बेहद भारी पड़ा था। उनके खिलाफ अम्बा थाने में मामला दर्ज हुआ था। ललन को लेकर वायरल एक वीडियो में वे शराब पीते दिखे थे। इतना ही नहीं वे वीडियो में शराबबंदी की आलोचना भी कर रहे थे। 

जदयू के पूर्व विधायक द्वारा ही नीतीश के शराबबंदी कानून का मखौल उड़ाने पर उस समय ललन काफी विवादों में घिरे थे। यहां तक कि जदयू के कई नेताओं ने भी ललन की जोरदार आलोचना की थी। अब उसे ही  बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'