लाइव न्यूज़ :

रॉल्स रॉयस की पहली इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, बनेंगी सिर्फ 30 कार

By रजनीश | Updated: August 24, 2020 10:58 IST

रॉल्स रॉयस कार काफी ज्यादा कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन पर बेस्ड होती है। ऐसे में कार की कीमत कस्टमाइजेशन पर निर्भर करती है। मतलब रॉल्स रॉयस की कारों की कीमत आपके कस्टमाइजेशन के आधार पर बढ़ती जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉल्स रॉयस कार में दी गई 120kWh बैटरी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बैटरी है।इस बैटरी के साथ यह कार 480KM की दूरी आसानी से तय कर सकती है।

रॉल्स रॉयस ने कहा था कि समय पर आने पर वह इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी औऱ शायद अब वह समय आ गया है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लुनाज (Lunaz) ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) पेश की है। लुनाज क्लासिक कारों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ इंटिग्रेट करने के लिए जानी जाती है। 

रॉल्स रॉयस फैंटम V कार 120kWh बैटरी के साथ आती है। हालांकि इस क्लासिक कार की लिमिटेड यूनिट्स ही दुनिया भर में सेल की जाएंगी। जैसे-जैसे नई तकनीक आती जा रही है इलेक्ट्रिक कारों की तरफ कई कार कंपनियां बढ़ रही हैं। बीते कुछ समय में इलेक्ट्रॉनिक कारों का चलन भी काफी बढ़ा है। यही वजह है कि अब सामान्य कारों के अलावा क्लासिक औऱ लग्जरी कार बनाने के लिए पहचानी जानी वाली कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण कर रही हैं। 

रॉल्स रॉयस कार में दी गई 120kWh बैटरी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बैटरी है। इस बैटरी के साथ यह कार 480KM की दूरी आसानी से तय कर सकती है। इस कार की दुनिया भर में सिर्फ 30 यूनिट्स ही सेल की जाएंगी।

बात करें कार के कीमत की तो यह क्लासिक इलेक्ट्रिक कार 4.90 करोड़ रुपये से शुरू होती है। यह एक लिमिटेड एडीशन कार है। इसलिए इसे सिर्फ फैक्ट्री के साथ रिलेशनशिप के आधार पर ही खरीदा जा सकता है।

कुछ समय पहले कंपनी ने भारत में अपनी रॉल्स रॉयस कलिनन का ब्लैक एडिशन लॉन्च किया था। भारत में इस कार की कीमत 8.2 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है। 

आपको बता दें कि रॉल्स रॉयस कार काफी ज्यादा कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन पर बेस्ड होती है। ऐसे में कार की कीमत कस्टमाइजेशन पर निर्भर करती है। मतलब रॉल्स रॉयस की कारों की कीमत आपके कस्टमाइजेशन के आधार पर बढ़ती जाती है।

टॅग्स :रोल्स रॉयसकारइलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें