लाइव न्यूज़ :

जेएलआर की कुल बिक्री अक्टूबर में 6 प्रतिशत गिरकर 41,866 इकाई रही, लैंड रोवर ने दी राहत

By भाषा | Published: November 12, 2019 2:16 PM

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री इस साल अक्टूबर में 5.5 प्रतिशत घटकर 41,866 इकाई रही। दूसरी तरफ लैंड रोवर की बिक्री बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देलैंड रोवर की बिक्री अक्टूबर में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 31,260 इकाई रहीजेएलआर की कुल बिक्री 5.5 प्रतिशत घटकर अक्टूबर में 41,866 इकाई रही

टाटा मोटर्स की इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को बताया कि एक साल पहले के मुकाबले अक्टूबर माह में उसकी कुल बिक्री 5.5 प्रतिशत घटकर 41,866 इकाई रही। टाटा मोटर्स की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अक्टूबर माह के दौरान उसके जगुआर ब्रांड की बिक्री 22.9 प्रतिशत घटकर 10,606 इकाई रह गई।

दूसरी तरफ लैंड रोवर की बिक्री इस दौरान 2.4 प्रतिशत बढ़कर 31,260 इकाई रही। जेएलआर के प्रमुख वाणिज्य अधिकारी फ्लेक्सि ब्राउटीगाम ने कहा, ‘पूरी दुनिया में आटोमोबाइल क्षेत्र का कारोबार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इस पृष्टभूमि को देखते हुये हमारी चीन बाजार की रणनीति उत्साहपूर्ण रही है। स्थानीय विक्रेताओं के साथ काम करने का सकारात्मक परिणाम रहा है और यही वजह है कि लगातार चौथे महीने चीन में हमारी बिक्री में सुधार आया है।’ 

चीन के बाजारों में जेएलआर की बिक्री में 16.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। क्षेत्र में दहाई अंक में वृद्धि का यह लगातार चौथा महीना रहा है। हालांकि, इस दौरान ब्रिटेन की बिक्री में 18.7 प्रतिशत गिरावट रही। उत्तरी अमेरिका में बिक्री यथावत रही जबकि यूरोप में 7.9 प्रतिशत नीचे रही।

टॅग्स :लैंड रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

हॉट व्हील्सआ गई बिना ड्राइवर वाली कार, दुर्घटना और प्रदूषण कम करने है जोर, भीतर से दिखती है ऐसी

हॉट व्हील्सलॉन्च हुई जबरदस्त पॉवर वाली कार लैंड रोवर डिस्कवरी, जानें फीचर्स और कीमत

हॉट व्हील्सJaguar Land Rover ने लॉन्च की भारत में बनी लक्जरी Range Rover Velar, इतनी है कीमत

हॉट व्हील्सजगुआर लैंड रोवर में काम हुआ बंद, जानें क्या है मामला

हॉट व्हील्सकार लेने का कर रहे हैं प्लान, तो जल्दी कीजिये, अप्रैल से महंगी हो रही हैं ये कारें

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें