जगुआर लैंड रोवर में काम हुआ बंद, जानें क्या है मामला

By भाषा | Published: April 9, 2019 03:09 PM2019-04-09T15:09:49+5:302019-04-09T15:09:49+5:30

Jaguar Land Rover begins Brexit-linked UK plant shutdowns | जगुआर लैंड रोवर में काम हुआ बंद, जानें क्या है मामला

जगुआर लैंड रोवर में काम हुआ बंद, जानें क्या है मामला

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआरलैंड रोवर (जेएलआर) में सोमवार से हफ्ते भर के लिए काम बंद हो गया। कंपनी ने इस बंदी के बारे में साल की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी। हालांकि, ब्रेक्जिट पर दुबारा जनमत संग्रह की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अपना एक अहम मुद्दा बना लिया है

जेएलआर ने एक बयान में कहा कि ब्रेक्जिट होने की संभावना के चलते कुछ व्यवधान हो सकता है, इसलिए वह आठ से 12 अप्रैल तक अपना उत्पादन बंद रखेगी। कंपनी ने अपने कारखाने में सोमवार से कामकाज बंद कर दिया। इससे कंपनी के हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

ब्रिटेन की लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के ब्रेक्जिट मुद्दे पर बोलने वाले प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री टेरेसा मे ब्रेक्जिट को लेकर दबाव जारी रखती हैं तो इस तरह की भयंकर त्रासदी सामने आने का यह संकेत हो सकता है।’’ यह पार्टी बेक्जिट के मामले में एक बार फिर जनमत संग्रह किये जाने के पक्ष में है। भाषा शरद महाबीर महाबीर

Web Title: Jaguar Land Rover begins Brexit-linked UK plant shutdowns

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे