लॉन्च हुई जबरदस्त पॉवर वाली कार लैंड रोवर डिस्कवरी, जानें फीचर्स और कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2020 06:22 PM2020-02-13T18:22:08+5:302020-02-13T18:22:08+5:30

बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है और जैगुआर लैंड रोवर टाटा के मालिकाना हक के अंतर्गत आती है। नई डिस्कवरी स्पोर्ट में ग्रिल को फ्रेश लुक दिया गया है।

land rover discovery sport facelifted launched in india updated andriod ios auto carplay bs6 engines price | लॉन्च हुई जबरदस्त पॉवर वाली कार लैंड रोवर डिस्कवरी, जानें फीचर्स और कीमत

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsनई डिस्कवरी स्पोर्ट हाल ही में लॉन्च हुई इवोक के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। डिस्कवरी स्पोर्ट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और कई तरह के अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी जैगुआर लैंड रोवर भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों के अपग्रेडेड फेसलिफ्ट मॉडल्स लॉन्च कर रही है। रेंज रोवर इवोक के बाद अब कंपनी ने अपनी एक और पॉपुलर एसयूवीलैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Discovery Sport) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। 

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के बेस वेरिएंट 'Sport S' की कीमत 57.06 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट 'R-Dyanamic SE' की एक्स-शोरूम कीमत 60.89 लाख रुपये रखी गई है।

नई डिस्कवरी स्पोर्ट को BS-6 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद इस कार का पेट्रोल मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा। आज यानी 13 फरवरी, 2020 से ही इस कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। 

बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है और जैगुआर लैंड रोवर टाटा के मालिकाना हक के अंतर्गत आती है। नई डिस्कवरी स्पोर्ट में ग्रिल को फ्रेश लुक दिया गया है। कार के एलईडी हेडलाइट्स को अपडेट किया गया है। कार के ड्युअल टोन बंपर्स भी कार के एक्टीरियर को नया लुक प्रदान करते हैं। 

कहा जाए तो आपको कार के एक्सटीरियर से ज्यादा इसके इंटिरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। ये हाल ही में लॉन्च हुई इवोक के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें 12.3-इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर और स्टियरिंग पर टचपैंड्स दिए गए हैं। 

इस नई कार में कंपनी के टच प्रो फीचर के साथ 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन भी दी गई है। लैंड रोवर डिस्कवरी को उसकी जबरदस्त पावर के लिए जाना जाता है। इसमें दिया गया 2.0-लीटर BS-6 कम्प्लाइंट D180 डीजल इंजन 180 हॉर्स पावर की ताकत और 430Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बात करें इसके पेट्रोल इंजन की तो इसमें दिया गया P250 इंजन 248 हॉर्स पावर की ताकत और 365Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

डिस्कवरी स्पोर्ट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और कई तरह के अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इस कार की टक्कर मर्सिडीज बेंज GLC, ऑडी Q5, वोल्वो XC60 और BMW X3 से होगी।

Web Title: land rover discovery sport facelifted launched in india updated andriod ios auto carplay bs6 engines price

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे