लाइव न्यूज़ :

दुनिया को अमेरिका के नेतृत्व की जरूरत : विदेश मंत्री ब्लिंकन

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 जनवरी अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि दुनिया को अमेरिकी नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प जताया कि बाइडन प्रशासन इसे प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा, ‘‘अमेरिका के पास ताकत के कई स्रोत हैं और हम इस बुनियाद पर इसका निर्माण करेंगे। अमेरिका के मूल्य अनूठे और शक्तिशाली हैं और हम इसमें फिर से भरोसा बहाल करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया को अमेरिका के नेतृत्व की जरूरत है और हम इसे प्रदान करेंगे। किसी भी दूसरे देश की तुलना में अमेरिका के पास दूसरों को गोलबंद करने की ज्यादा क्षमता है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन के लंबे समय से सहयोगी रहे ब्लिंकन (58) की विदेश मंत्री पद पर नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी मिल गयी है। इसके बाद उन्हें पद की शपथ दिलायी गयी।

ब्लिंकन ने कहा कि हम आगे की चुनौतियों से भली भांति अवगत हैं। समूची दुनिया अमेरिका की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया जानना चाहती है कि क्या हम अपने राष्ट्र के जख्मों पर मरहम लगा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के लोग भी देख रहे हैं। वे देखना चाहते हैं कि हम उनकी हिफाजत करें। हम उनके हितों की सुरक्षा करेंगे। हम ऐसी विदेश नीति अपनाएंगे जिसका फायदा सभी अमेरिकी लोगों को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO