लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: डोनाल्ड ट्रंप को चीन पर विश्वास नहीं! कहा- हमें कैसे पता कि वहां कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा कितना सही

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2020 10:53 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस (Coronavirus) पर जो आंकड़ें चीनी सरकार जारी कर रही है, उसपर उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने चीन में मौत के आंकड़ों की सटीकता पर जताया संदेह, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर साफ कुछ भी कहने से भी बचते रहेअमेरिकी में अब तक कोविड-19 से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए अमेरिकी कानूनविदों के बाद आधिकारिक तौर पर कोरोनो वायरस (Coronavirus) प्रकोप पर चीन सरकार के आंकड़ों की सटीकता पर बुधवार (1 अप्रैल) को संदेह जताया। ट्रंप ने अपने बयान में चीन पर बीजिंग को कवर करने का आरोप भी लगाया है।

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा कितना सही है ये उन्हें कैसे पता कि सही है या नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है उनके (चीन) आंकड़े कम दिखाए जा रहे हों। 

हालांकि, इस दौरान ट्रंप ये भी कहते हुए नजर आए कि अमेरिका और चीन के संबंध अच्छे हैं और वो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के करीबी बने रहना चाहते हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए ट्रंप ने कहा था कि मगर उन्हें इस बात का दुख है कि बीजिंग विवाद ने अमेरिका-चीन के रिश्ते पर थोड़ा बुरा असर जरुर डाला है, जिसमें ये कहा गया था कि चीन में कोरोना वायरस वहां मौजूद अमेरिकी सेना ने फैलाया है। 

मालूम हो, जॉन्स होप्स यूनिवर्सिटी के एक रोलिंग ट्रैकर के अनुसार, चीन ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से 82,361 पुष्ट मामलों और 3,316 मौतों की सूचना दी थी। अगर इन आंकड़ों को अमेरिका के आंकड़ों से मिलाया जाए तो यूएस के आंकड़ें ज्यादा भयानक हैं।

कोरोना वायरस ने अमेरिका में भयंकर तबाही मचाई है। अमेरिका में कोविड-19 (COVID-19) ने अब तक 206,207 से ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जबकि इसके कारण 4,542 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में कोरोना को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्लेग करार दिया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल