लाइव न्यूज़ :

सीनेट में डेमोक्रेट के पास संख्या नहीं होने से महाभियोग की सुनवाई से बच सकते हैं ट्रंप

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 जनवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग की सुनवाई से बच सकते हैं क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी इसके लिए रिपब्लिक पार्टी के सांसदों का पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा पाई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने ‘‘विद्रोह भड़काने’’ के आरोप में ट्रंप के खिलाफ प्रतिनिधिसभा में महाभियोग पारित किया है लेकिन महाभियोग पर सुनवाई के लिए उसे सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों के 50-50 सदस्य हैं।

दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

रिपब्लिकन सांसद जॉन बूजमैन ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता आप 17 सदस्य कहां से लाएंगे।’’

उन्होंने यह बात तक कही जब रिपब्लिकन पार्टी के 50 में से 45 सांसदों ने उस प्रस्ताव पर मतदान किया कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई असंवैधानिक है।

रिपब्लिकन सांसद केविन क्रेमर ने कहा सीनेट को महाभियोग की सुनवाई में वक्त नहीं गंवाना चाहिए।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने तर्क दिया कि पद छोड़ने के बाद भी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की जा सकती है, और यह संवैधानिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिकी के किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले अब तक का सर्वाधिक बड़ा अपराध किया है। मैं और बहुत से लोग ऐसा मानते हैं। सीनेट पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ सुनवाई करेगी और सीनेटर उनके आचरण पर अपना फैसला सुनाएंगे।’’

वहीं सीनेटर रोजर विकार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई एक गलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO