लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने एफडीए और ‘फाइजर’ पर कोविड-19 टीके की घोषणा रोकने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 10, 2020 09:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 10 नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और दवा कम्पनी ‘फाइजर’ पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले जानबूझकर कोविड-19 टीके की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इससे उनकी जीत हो सकती थी।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि चुनाव से पहले अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और डेमोक्रेट्स उन्हें टीके का श्रेय नहीं देना चाहते थे, क्योंकि इससे उन्हें चुनाव में जीत हासिल हो सकती थी। इसलिए ही इसकी घोषणा पांच दिन बाद की गई।

दवा कम्पनी ‘फाइजर’ ने कहा था, कि उसे टीके के विश्लेषण से पता चला है कि वह कोविड-19 को रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर हो सकता है।

‘फाइजर’ ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है लेकिन कहा कि अध्ययन के अंत तक परिणाम में बदलाव हो सकता है।

‘फाइजर’ के ‘क्लीनिकल डेवलपमेंट’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ बिल ग्रूबेर ने कहा था, ‘‘हम अभी किसी तरह की उम्मीद जगाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, हम नतीजों से काफी उत्साहित हैं। ’’

ट्रंप ने आरोप लगाया, ‘‘ अगर जो बाइडन राष्ट्रपति होते तो, आपको अगले चार साल तक टीका नहीं मिलता और ना ही एफडीए ने इसे तुरंत मंजूरी दी होती। नौकरशाही तंत्र ने लाखों जिंदगियों को तबाह कर दिया होता।’’

इस बीच, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस घोषणा से अगले वर्ष के बेहतर होने की उम्मीद जगी है।

बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं उन शानदार महिलाओं और पुरुषों को बधाई देता हूं जिन्होंने इसे विकसित करने और हमें ऐसी उम्मीद देने के लिए काम किया। साथ ही, यह समझना भी जरूरी है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी कुछ महीने और चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!