लाइव न्यूज़ :

इराकी मिलीशिया संगठन के सरगना ने अमेरिकी हवाई हमले का बदला लेने का किया संकल्प

By भाषा | Updated: July 6, 2021 11:27 IST

Open in App

बगदाद, छह जुलाई (एपी) ईरान समर्थित इराकी मिलीशिया संगठन कातिब सैय्यद अल-शुहदा के सरगना ने अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए उसके चार लोगों की मौत का बदला लेने का संकल्प किया और कहा कि यह एक ऐसा अभियान होगा, जिसके बारे में दुनिया बात करेगी।

कातिब सैय्यद अल-शुहदा के सरगना अबू अला अल-वाले ने ‘एपी’ को बताया कि राष्ट्रपति के रूप में ईरान की न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख कट्टरवादी इब्राहीम रईसी की चुनावी जीत अगले चार वर्षों के लिए पूरे पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित संगठनों को मजबूत करेगी। विदेशी मीडिया से दुर्लभ ही बात करने वाले अबू अला अल-वाले ने सोमवार को बगदाद कार्यालय में ‘एसोसिएटिड प्रेस’ से बात की।

अमेरिका ने पिछले महीने 27 जून को इराक-सीरिया सीमा के पास हवाई हमले किए थे, जिसमें कातिब सैय्यद अल-शुहदा के चार सदस्य मारे गए थे। पेंटागन ने कहा था कि ईरान समर्थित मिलीशिया समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, जिसमें चार लोग मारे गए हैं। इसके एक दिन बाद ही पूर्वी सीरिया में अमेरिकी बलों पर हमला किया गया था, लेकिन उसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।

अल-वाले ने संकेत दिया कि वह अमेरिका पर हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन इस संबंध में उसने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इराक में अमेरिकी बलों पर हमला करने के लिए पूर्व में कभी ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की बात पूछने पर उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और दूसरे मुद्दे पर बात करने लगा।

अमेरिका के जून अंत में किए हवाई हमले में मारे गए चार लोगों का जिक्र करते हुए अल-वाले ने कहा, ‘‘ हम एक ऐसा अभियान चाहते हैं कि जो उनकी शहादत का माकूल जवाब दे। भले ही देर से कार्रवाई की जाए... समय मायने नहीं रखता। हम एक ऐसा अभियान चाहते हैं, जिसके बारे में सब कहें कि उन्होंने अमेरिका से अपना बदला ले लिया। ’’

अल-वाले ने ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की सराहना की, जो अगले महीने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि रईसी का कार्यकाल ईरान समर्थित संगठनों का ‘‘सबसे अच्छा समय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब