लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड की गिरफ्तारी और मौत का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली किशोरी को मिला पुलित्जर प्रशस्ति-पत्र

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:38 IST

Open in App

मिनियापोलिस, 12 जून (एपी) मिनियापोलिस पुलिस अधिकारी द्वारा अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड को गिरफ्तारी के बाद जमीन पर गिराए जाने का वीडियो अपने फोन से रिकॉर्ड करने वाली किशोरी को ‘पुलित्जर पुरस्कार’ की तरफ से विशेष प्रशस्ति-पत्र दिया गया है।

किशोरी के इस वीडियो ने नस्ली अन्याय के खिलाफ वैश्विक प्रदर्शन शुरू करने में मदद की थी।

‘पुलित्जर पुरस्कार’ की तरफ से कहा गया कि डारनेला फ्रेजियर को “जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की घटना को बिना किसी डर के रिकॉर्ड करने के लिए शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र दिया गया, एक वीडियो जिसने दुनिया भर में पुलिस वीभत्सता के खिलाफ प्रदर्शनों को बल दिया और सच्चाई एवं न्याय की पत्रकारों की तलाश में नागरिकों की अहम भूमिका का उल्लेख किया है।”

फ्रेजियर के प्रचारक ने शुक्रवार को कहा कि फ्रेजियर मीडिया को साक्षात्कार नहीं दे रही हैं।

फ्रेजियर 17 वर्ष की थीं जब उन्होंने 25 मई, 2020 को 46 वर्षीय अश्वेत फ्लॉयड की गिरफ्तारी और मौत की घटना को रिकॉर्ड किया था। उसने फ्लॉयड की मौत के दोषी मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चॉविनी के मुकदमे में गवाही भी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला