Pretoria Capitals vs MI Cape Town 2026: एमआई केपटाउन की 5वीं हार, 20 अंक के साथ पहले पायदान पर प्रिटोरिया कैपिटल्स, एमआई को 53 रन से हराया

Pretoria Capitals vs MI Cape Town 2026: पीसी की टीम 8 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ पहले पायदान पर है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 15:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमआई केपटाउन की टीम 8 मैच 2 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक लेकर सबसे नीचे है।सनराइजर्स ईस्टर्न केप (19 अंक) दूसरे स्थान पर खिसक गया है। बोनस अंक से जीत हासिल करने से प्रिटोरिया कैपिटल्स के 20 अंक हो गए हैं।

सेंचुरियनः प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एमआई केपटाउन को 53 रन से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बोनस अंक से जीत हासिल करने से प्रिटोरिया कैपिटल्स के 20 अंक हो गए हैं जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप (19 अंक) दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एमआई केपटाउन की टीम 8 मैच 2 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक लेकर सबसे नीचे है। पीसी की टीम 8 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ पहले पायदान पर है।

एमआई केपटाउन की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को इस हार से करारा झटका लगा है। सोमवार रात को खेले गए इस मैच में कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड (27 गेंदों में 53 रन) के अर्धशतक की मदद से छह विकेट पर 185 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई केपटाउन की टीम सात व़िकेट पर 132 रन ही बना पाई। एमआई केपटाउन की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 68 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए गिडयोन पीटर्स ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीममुंबई इंडियंसआईपीएल 2026

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या