लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध ने पाकिस्तान में अमेरिकी पत्रकार की हत्या में मामूली भूमिक स्वीकार की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:22 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 जनवरी (एपी) पाकिस्तान में 2002 में अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या के मामले में नाटकीय मोड़ आया है। हत्या के मामले में पहले दोषी ठहराए गए और फिर बरी किए गए संदिग्ध ने 18 साल बाद स्वीकार किया है कि पत्रकार की मौत में उसकी मामूली भूमिका थी।

यह जानकारी पर्ल के वकील ने बुधवार को दी।

अहमद सईद उमर शेख ने 2019 में हाथ से एक पत्र लिखा है जिसमें वह स्वीकार कर रहा है कि वॉल स्ट्रीट जनरल के संवाददाता की मौत में उसकी सीमित संलिप्तता है। करीब दो हफ्ते पहले इस पत्र को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दाखिल किया गया है। शेख के वकीलों ने बुधवार को पुष्टि की है कि यह पत्र उसने ही लिखा है।

शेख को निचली अदालत से बरी करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में पर्ल के परिवार और पाकिस्तान सरकार की ओर से दायर अपील पर सुनवाई चल रही है। इस अपील में अदालत से अनुरोध किया गया है कि उसे हत्या के मामले में दोषी ठहराया जाए।

कैलिफोर्निया के 38 वर्षीय पत्रकार को 23 जनवरी 2002 को अगवा कर लिया गया था। बाद में कराची के एक इलाके में एक कब्र से उनका शव मिला था।

पर्ल परिवार के वकील फैसल सिद्दीकी ने पत्र के सामने आने के बाद मांग कि शेख की दोषसिद्धी और मौत की सज़ा को बहाल किया जाए।

पत्र में शेख कह रहा है कि उसे पता है कि पर्ल को किसने मारा और वह पाकिस्तानी आतंकवादी अत्ता-उर-रहमान उर्फ नईम बुखारी का नाम ले रहा है। उसे दक्षिणी कराची में अर्द्धसैनिक बल के शिविर पर हमले के जुर्म में मौत की सज़ा दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO