लाइव न्यूज़ :

सूडानी सेना अपदस्थ प्रधानमंत्री को दोबारा सत्ता में बैठाने के लिए सहमत: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:12 IST

Open in App

काहिरा, 21 नवंबर (एपी) सूडान के सैन्य अधिकारियों और नेताओं के बीच प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक को पद पर बहाल करने की सहमति बन गई है। पिछले माह देश में सैन्य तख्तापलट हुआ था और हमदोक को अपदस्थ कर सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।

सेना और सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 25 अक्टूबर को सैन्य तख्तापलट के बाद जिन सरकारी अधिकारियों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया था उन्हें भी सेना और राजनीतिक दलों के बीच हुए समझौते के तहत रिहा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमदोक एक स्वतंत्र ‘टेक्नोक्रेटिक कैबिनेट’ के मुखिया होंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते को तैयार करने में संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य ने ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाई है।

अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि इस समझौते के संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

तख्तापलट के बाद सेना ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ‘सॉवरिन काउंसिल’ का गठन किया है और इस काउंसिल के अध्यक्ष तख्तापलट करने वाले जनरल अब्दल फतेह बुरहान हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस काउंसिल की आज शाम के वक्त एक बैठक होगी और उसके बाद ही समझौते के बारे में कोई घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल