लाइव न्यूज़ :

South Africa Bus Crash: 164 फुट नीचे खाई में गिरी बस, आठ साल का बच्चा जीवित बचा, 45 लोगों की मौत, ईस्टर उत्सव में जा रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 29, 2024 1:23 PM

South Africa Bus Crash: लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है।बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

South Africa Bus Crash: दक्षिण अफ्रीका में बृहस्पतिवार को ईस्टर उत्सव के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गयी और उसमें आग लग गयी जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी। उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। उसे गंभीर चोट आयी हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है।

उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी। राष्ट्रीय परिवहन विभाग ने बताया कि परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा एक सड़क सुरक्षा अभियान के लिए लिम्पोपो प्रांत में मौजूद थीं और उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है तथा उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ईस्टर की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से अक्सर आगाह करती रहती है क्योंकि यह सड़क यात्रा के लिए व्यस्त और खतरनाक समय होता है। पिछले साल ईस्टर सप्ताहांत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Crime News: घरों पर हमला कर 100 लोगों को किया अगवा, 10 दिन पहले ही 300 स्कूली बच्चों को किया था अपहरण, क्या है मांग

ज़रा हटकेCheetah Mother Gamini: बधाई हो बधाई, खुशी का कोई अंत नहीं है, एक साथ छह शावक का जन्म, अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' किया धमाल

विश्वब्लॉग: संयुक्त राष्ट्र के बारे में भारत की चिंता जायज

विश्वNigeria horror News: 48 घंटे में 315 बच्चे अगवा, छात्रावास में सो रहे मासूम पर जुल्म, नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचा दिया कोहराम, अब तक 1400 बच्चे बने शिकार

विश्वNigeria crisis: विस्थापित हुए 200 लोगों को इस्लामी चरमपंथियों ने किया अगवा, महिलाएं और बच्चे शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व"अनुचित और अस्वीकार्य": केजरीवाल की गिरफ्तारी पर यूएस की टिप्पणी पर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

विश्वChinese Company: चीन ने पाकिस्तान को दिया झटका, पांच नागरिकों के मारे जाने के दो दिन बाद खैबर पख्तूनख्वा में जलविद्युत परियोजना रोका, 2000 से अधिक श्रमिकों को हटाया

विश्वNirav Modi Luxury Apartment: लंदन में नीरव मोदी को लगेगा झटका, लग्जरी अपार्टमेंट ₹55 करोड़ में बिकने की संभावना, ब्रिटेन अदालत ने बिक्री को मंजूरी दी

विश्वIllinois stabbings News: इलिनोइस में चाकू से हमला, चार लोगों की मौत और सात अन्य जख्मी, 22 वर्षीय संदिग्ध पुलिस हिरासत में

विश्वArvind Kejriwal Controversy: मोदी सरकार से खरी-खोटी सुनने के बाद जर्मनी सरकार ने कहा, "केजरीवाल विवाद भारत का आंतरिक मामला, हमारा कोई मतलब नहीं"