लाइव न्यूज़ :

कुछ देश सुरक्षा संबंधी उद्देश्य पाने के लिए साइबर क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ उठा रहे : श्रृंगला

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:14 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 जून भारत ने मंगलवार को कहा कि कुछ देश अपने राजनीतिक और सुरक्षा से संबंधित उद्देश्यों को पाने के लिए साइबर क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाना चाह रहे हैं और सीमापार आतंकवाद के आधुनिक प्रारूपों में संलिप्त हैं।

‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा: साइबर सुरक्षा’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए विदेश सचिव हषवर्धन श्रृंगला ने यह भी कहा कि दुनियाभर में आतंकवादी अपने दुष्प्रचार को फैलाने, नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने, युवाओं की भर्ती करने तथा धन उगाही के लिए साइबर क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ देश अपने राजनीतिक तथा सुरक्षा संबंधी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए साइबर क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठा रहे हैं और सीमापार आतंकवाद के समकालीन प्रारूपों में संलिप्त हैं।’’

श्रृंगला ने कहा कि दुनिया भर में स्वास्थ्य तथा ऊर्जा सुविधाओं समेत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संरचनाओं पर हमले के माध्यम से तथा कट्टरता के रास्ते सामाजिक सौहार्द को बाधित करके देश की सुरक्षा के साथ समझौते के लिए साइबर क्षेत्र का इस्तेमाल होता देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की स्थापना के समय से शांति का अर्थ एक ही है, वहीं पिछले कुछ दशकों में संघर्ष की प्रकृति तथा उसके संसाधन आमूल-चूल तरीके से बदल गये हैं। श्रृंगला ने कहा, ‘‘आज हम सदस्य देशों के सामने साइबर क्षेत्र से उभरते सुरक्षा खतरों को देख रहे हैं, जिन्हें लंबे समय तक अनदेखा नहीं किया जा सकता।’’

श्रृंगला ने कहा कि साइबर क्षेत्र की गतिशील और लगातार विकास की विशेषता ने भी शांति और सुरक्षा के विमर्श में इस क्षेत्र को चर्चा का केंद्र बनाया है। साइबर क्षेत्र की कोई सीमा नहीं होने की प्रकृति तथा इससे भी अधिक महत्वपूर्ण इसमें सक्रिय तत्वों की गुमनामी ने संप्रभुता, न्याय क्षेत्र और निजता की परंपरागत रूप से स्वीकार्य अवधारणाओं को चुनौती दी है। साइबर क्षेत्र की ये अनोखी विशेषताएं सदस्य राष्ट्रों के लिए ऐसी अनेक चुनौतियां पैदा करती हैं।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘हम पूरी दुनिया में आतंकवादियों द्वारा अपनी अपील को विस्तार देने, अपने उग्र दुष्प्रचार को बढ़ावा देने, घृणा तथा हिंसा को उकसाने, युवाओं को भर्ती करने तथा धन की उगाही करने के लिए साइबर क्षेत्र का इस्तेमाल होते देख रहे हैं। आतंकवादियों ने अपने आतंकी हमलों को अंजाम देने तथा दहशत फैलाने के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पीड़ित के रूप में भारत ने हमेशा इस बात पर गौर किया है कि सदस्य देश साइबर क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए होने के विषय पर और अधिक रणनीतिक तरीके से ध्यान दें और उससे निपटें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब