लाइव न्यूज़ :

सोलरविंड्स साइबर हमले की जांच की जिम्मेदारी एनी नेउबर्गर को सौंपी गई: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 11, 2021 11:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 फरवरी (एपी) अमेरिका सरकार एवं निजी कंपनियों पर हुए बड़े ‘सोलरविंड्स’ साइबर हमले के मद्देनजर हो रही आलोचनाओं के बीच व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि जो बाइडन के देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही साइबर एवं आपातकाल तकनीक की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डीएनएसए) एनी नेउबर्गर इस हमले के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की अगुवाई कर रही हैं।

व्हाइट हाउस ने बताया कि नेउबर्गर हैक से हुए नुकसान को कम करने, संघीय सरकार की कार्रवाई संबंधी समस्याओं से निपटने और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने संबंधी अध्ययन करने के प्रयासों की अगुवाई कर रही हैं।

खुफिया एवं कानून प्रवर्तन अधिकारी अमेरिका सरकार और निजी क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले इस हमले की जांच कर रहे हैं। इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अमेरिकी फर्म ‘सोलरविंड्स’ के सॉफ्टवेयर के जरिए किए गए इस हमले को दिसंबर में सार्वजनिक किया गया था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह हमला एक साल पहले की शुरू हो गया था।

सीनेट की खुफिया मामलों की समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जारी पत्र में ‘सोलरविंड्स’ हैक के खिलाफ ‘असंगठित’ रवैया अपनाने को लेकर बाइडन प्रशासन की निंदा की थी और उससे एक ऐसे नेता को नामित करने की अपील की थी जो इस हमले के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व कर सके।

इसके बाद, व्हाइट हाउस ने बाइडन प्रशासन के पहले दिन से नेउबर्गर की भूमिका के बारे में बताया।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्ने ने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन के शुरुआती सप्ताह में डीएनएसए नेउबर्गर ने खासकर सोलरविंड्स और व्यापक रूप से हमारी साइबर सुरक्षा रणनीति संबंधी रुख को लेकर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों से विचार-विमर्श किया था। हम इन मामलों पर संसद के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब