लाइव न्यूज़ :

राफेल डील: पाकिस्तानी मंत्री ने का केंद्र पर निशाना, कहा- पीएम मोदी को बचाने के लिए BJP दे रही भड़काऊ बयान

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2018 05:26 IST

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार की पॉलिसी काफी स्पष्ट  और संक्षिप्त है। इसके अलावा बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाक को आतंकवाद कम करने की जरूरत है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: राफेल डील को लेकर भारत और फ़्रांस के बीच में चल रहे विवाद के बीच अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री  फवाद चौधरी ने शनिवार को ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया 'हम भारत में सत्ताधारी लोगों के युद्ध भड़काने की कोशिश को नकारते हैं। लेकिन यह सब जानते हैं कि भारत की सरकार पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने की रणनीति पीएम मोदी को बचाने के लिए कर रही है।'  

इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'पीएम मोदी पर राफेल डील में हुए घोटाले को लेकर इस्तीफा देने का दबाव है, इसलिए भारत सरकार इस बड़े सौदे के घोटाले से अपनी जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है।'

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार की पॉलिसी काफी स्पष्ट  और संक्षिप्त है। इसके अलावा बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाक को आतंकवाद कम करने की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमने साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं हो सकती है। आर्मी चीफ ने पाक पीएम इमरान खान और देश की विदेश मंत्री के मुलाकात के बाद दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब दिया है। 

इसके बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि देश का आतंकवाद से लड़ने का लंबा रिकॉर्ड रहा है और 'हम शांति के लिए कीमत जानते हैं।'

उन्होंने कहा, 'शांति के लिए पाकिस्तान की इच्छा को उसकी कमजोरी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। युद्ध तब थोपा जाता है जब आप उसके लिए तैयार नहीं होते लेकिन हम परमाणु संपन्न देश हैं और इसके लिए तैयार हैं।'

टॅग्स :राफेल सौदापाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित