लाइव न्यूज़ :

इजराइल में नयी सरकार के गठन को लेकर रविवार को होगा संसद में मतदान

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:18 IST

Open in App

यरुशलम, आठ जून (एपी) इजराइली संसद के अध्यक्ष ने नयी सरकार के गठन को लेकर रविवार को मतदान कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का 12 साल का शासन समाप्त हो जाएगा।

नेतन्याहू के सहयोगी एवं संसद अध्यक्ष यारीव लेविन ने मंगलवार को मतदान की तिथि और समय की घोषणा की। नयी सरकार बनाने के लिए आठ राजनीतिक दलों के बीच हुए गठबंधन से इजराइल का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है।

120 सदस्यों वाली संसद नीसेट में गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत से कुछ ही अधिक सदस्यों का समर्थन है। गठबंधन को तोड़ने के लिए नेतन्याहू के समर्थकों ने संसद सदस्यों के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन इसके बावजूद गठबंधन सरकार बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

नेतन्याहू ने अपने पूर्व दक्षिणपंथी सहयोगियों पर वामपंथियों तथा अरब पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। गठबंधन के नेताओं के बीच हुए समझौते के मुताबिक नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी एवं अतिराष्ट्रवादी नेता नाफतली बेनेट शुरुआती दो वर्ष के लिए प्रधानमंत्री बनेंगे, इसके बाद याइर लेपिड प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे, जिन्हें गठबंधन का प्रमुख रणनीतिकार माना जा रहा है।

लेपिड ने संसद अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा, “ गठबंधन सरकार आगे बढ़कर इजराइल के लोगों के लिए काम करने को तैयार है।“ गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से भी कम समय के दौरान इजराइल में चार बार आम चुनाव हो चुके हैं।

नेतन्याहू को पद पर बने रहना चाहिए अथवा नहीं, इसको लेकर लोगों के विचार काफी बंटे हुए हैं। नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष आपातकालीन सरकार का गठन किया गया था। राजनीतिक मतभेदों के कारण वह सरकार दिसंबर में ही गिर गयी थी।

इसके बाद मार्च में हुए चुनाव के बाद नेतन्याहू सरकार बनाने में विफल रहे थे। इजराइल में सत्ता परिवर्तन समेत अन्य राजनीतिक हलचल ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच 11 दिनों तक हिंसक झड़पें हुईं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक