लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के एनएसए ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता देने में देरी की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:32 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 16 सितंबर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने के संबंध में ‘इंतजार करो और नजर रखो’ की नीति में खामियां हैं और इसके परिणाम स्वरूप युद्ध प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो सकती है।

तालिबान ने अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती पश्चिम समर्थित निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटाकर अगस्त के मध्य में देश पर पूरा नियंत्रण कर लिया। तालिबान द्वारा घोषित अंतरिम कैबिनेट में चरमपंथी समूह के बड़े सदस्यों के नाम शामिल हैं।

दुनिया के कई नेताओं ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान की मौजूद सरकार को मान्यता देने से पहले वह देखना चाहते हैं कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से किए गए अपने वादों को पूरा करता है या नहीं। तालिबान के वादों में समावेशी अफगान सरकार का गठन और मानवाधिकारों का सम्मान करना आदि शामिल है।

यूसुफ ने बुधवार को कहा, ‘‘(अफगानिस्तान में नयी सरकार के संबंध में) इंतजार करो और नजर रखो, का मतलब है बर्बादी।’’ उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में भी ऐसी ही गलती की गयी थी।

उन्होंने याद किया कि कैसे पश्चिमी देशों के नेताओं ने उस वक्त अपनी गलती मानी थी और उसे नहीं दोहराने की कसम खायी थी।

यूसुफ ने कहा कि दुनिया को अपने हित में तालिबान से, अपनी चिंताओं जैसे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, मानवाधिकार, समावेश सरकार का गठन और अन्य मुद्दों पर सीधे-सीधे बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुनिया को इस तरह की बातचीत करने में दिलचस्पी है तो यह नयी सरकार के साथ सीधे-सीधे होनी चाहिए। दुनिया सरकार को जिस रूप में प्रभावित करना चाहती है, या उसे जिस सांचे में ढालना चाहती है, उसके लिए उसके साथ बातचीत करनी चाहिए। सीधी बातचीत के बगैर यह संभव नहीं होगा।’’

उन्होंने चेताया कि अफगानिस्तान को अगर इस तरह से छोड़ दिया गया तो वह आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला