लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सरकार ने सीनेट चुनाव के लिए संविधान में संशोधन करने का किया फैसला

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 जनवरी पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने सीनेट (सांसद) का चुनाव ‘ओपन बैलेट’ से कराने के लिए संविधान में संशोधन के लिए संसद में एक विधेयक पेश करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया।

सूचना मंत्री शिबली फराज ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ सरकार चाहती है कि सीनेट का चुनाव खरीद-फरोख्त के बिना पारदर्शी तरीके से हों। इसलिए हम चाहते हैं कि सीनेट चुनाव ‘ओपन बैलेट’ के माध्यम से कराए जाएं।’’

उन्होंने कहा कि सीनेट के चुनाव में पहले भी वोट खरीदने के लिए पैसों का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह चुनाव मखौल बन गया था।

फराज ने कहा कि इस कदम की अलोचना कर रहे लोग यह भूल गए हैं कि उनकी पार्टी ने भी पूर्व में इसकी ही मांग की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, ताकि सीनेट चुनाव ‘ओपन बैलेट’ के जरिए कराए जाएं।’’

सरकार ने उच्चतम न्यायालय में भी याचिका दायर कर रखी है, जिसमें सीनेट का आगामी चुनाव ‘ओपेन बैलेट’ के जरिए कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका पर फैसला आना अभी बाकी है।

सीनेट चुनाव अगले महीने की शुरुआत में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है.।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO