लाइव न्यूज़ :

प्रत्यर्पण पर 25 फरवरी को फैसला आने तक ब्रिटेन में नीरव मोदी की रिमांड बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच फरवरी वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के दौरान लंदन की जेल से वीडियो लिंक के मार्फत पेश हुआ। अदालत ने उसकी रिमांड 25 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी, जब उसके प्रत्यर्पण के मामले में फैसला सुनाया जाएगा।

जिला न्यायाधीश अंगस हैमिल्टन ने नीरव को सूचित किया कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि फैसला सुनाए जाने के दिन फिर से वीडियो लिंक के जरिए उसे फिर उपस्थित रहना पड़ेगा।

दरअसल, अदालत तब इस बारे में यह फैसला सुनाएगी कि क्या 49 वर्षीय हीरा कोरोबारी पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत की अदालतों के समक्ष मामले में जवाब देंगे।

भारतीय प्राधिकारियों की ओर से क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अपनी दलील में नीरव के खिलाफ प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और धन शोधन का मामला बनाने पर जोर दिया है।

नीरव,19 मार्च 2019 में गिरफ्तार किये जाने के बाद से जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल