लाइव न्यूज़ :

शाही माफी के बाद कुवैत के विपक्षी नेता देश वापस लौटे

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:10 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 30 नवंबर (एपी) कुवैत की कई प्रमुख विपक्षी हस्तियां सत्तारूढ़ अमीर से माफी पाने के बाद एक दशक से स्वघोषित निर्वासन से लौट आई हैं। यह एक बहु प्रतीक्षित कदम है और देश में सियासी गतिरोध की वजह से विकराल आर्थिक संकट से निपटने में इससे मदद मिलेगी ।

फैसल अल -मुस्लिम विदेश से लौटे नेताओं में से एक हैं। वह मंगलवार को देश लौटे हैं और इस अवसर पर रिश्तेदारों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अल-मुस्लिम वैसे कई विपक्षी इस्लामी नीतिनिर्माताओं में से एक हैं, जिन्हें कुवैती संसद में अरब आंदोलन (अरब स्प्रिंग) के दौरान 2011 में जबरन संसद में घुसने के मामले में जेल की सजा सुनाई थी। सरकार के इस कदम को विरोध की आवाज दबाने के रूप में देखा गया था। इसके बाद कई अन्य विपक्षी नेताओं की तरह ही वह निर्वासन में तुर्की में रह रहे थे। देश में बाकी विपक्ष के नेता ने अमीर पर शाही माफी जारी करने का दबाव डाल रहे थे जिसने अंतत: इन नेताओं की स्वदेश वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ ।

अमीर ने इस महीने की शुरुआत में माफी की घोषणा की । कुवैत में पूर्ण रूप से निर्वाचित संसद और अमीर द्वारा नियुक्त सरकार के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और गुस्साए सांसद अपनी सीमित शक्तियों का इस्तेमाल सरकार के आर्थिक सुधारों को रोकने के लिए कर रहे हैं। करीब तीन दर्जन लोगों को या तो शाही माफी मिली है या फिर उनकी सजा कम की गई है।

राजनीतिक गतिरोध ने तेल समृद्ध इस देश में वित्तिय संकट को और बढ़ाया है। इसी बीच संसद ने सरकार को सार्वजनिक ऋण सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला