लाइव न्यूज़ :

किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास से पहले सेना की तैयारियों पर बल दिया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 10:06 IST

Open in App

सियोल, 30 जुलाई (एपी) उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि किम जोंग उन ने अगले महीने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच वार्षिक युद्भाभ्यास से पहले सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान किसी भी विदेशी उकसावे से निपटने के लिए क्षमताएं मजबूत करने का आह्वान किया। इसे प्योंग्यांग आक्रामक पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, किम ने दक्षिण कोरिया के साथ बंद संचार माध्यमों को फिर से खोल दिया जिससे कोरियाई प्रायद्वीप पर दुश्मनी कम होने की उम्मीदें जगी थी। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि प्योग्यांग अभ्यास के जवाब में मिसाइल परीक्षण या तनाव बढ़ाने वाली अन्य कार्रवाई कर सकता है। अभ्यास को सियोल और वाशिंगटन ने पिछले वर्षों में कूटनीति का समर्थन करने के लिए बदल दिया है।

आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि किम ने उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई के बीच सैन्य कमांडरों और राजनीतिक अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया। इसने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना की स्थापना के बाद से इस तरह की यह पहली बैठक थी।

केसीएनए ने बताया कि बैठक के दौरान किम ने “जोर दिया कि कमांडरों एवं राजनीतिक अधिकारियों को दुश्मनों के किसी भी सैन्य उकसावे से आक्रमक एवं सक्रिय रूप से निपटने के लिए तैयारियां पूरी करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि "शत्रुतापूर्ण ताकतें" पहले हमला करने के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रही है और युद्ध अभ्यास को तेज कर रही हैं।

केसीएनए द्वारा दिए गए किम के भाषण में उनके परमाणु कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था और इसमें अमेरिका या दक्षिण कोरिया के खिलाफ कोई उग्र बयानबाजी का जिक्र नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला