लाइव न्यूज़ :

ईरान और बढ़ा रहा है परमाणु भंडार: आईएईए

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:00 IST

Open in App

बर्लिन, 17 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा कि उसका मानना है कि ईरान ने विश्व शक्तियों के साथ 2015 के समझौते का उल्लंघन करके अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के अपने भंडार को और बढ़ा लिया है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने बुधवार को अपनी गोपनीय त्रैमासिक रिपोर्ट में सदस्य देशों को बताया कि ईरान के पास 17.7 किलोग्राम (39 पाउंड) यूरेनियम का अनुमानित भंडार है जो 60 प्रतिशत तक विखंडनीय शुद्धता तक समृद्ध है और अगस्त से इसमें लगभग आठ किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

इस तरह के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को परमाणु हथियार बनाने के लिए आसानी से परिष्कृत किया जा सकता है, यही वजह है कि विश्व शक्तियों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नियंत्रित करने की मांग की है।

वियना स्थित एजेंसी ने सदस्यों को बताया कि वह इस साल की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों पर तेहरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण समृद्ध यूरेनियम के ईरान के सटीक भंडार को सत्यापित करने में सक्षम नहीं है।

आईएईए फरवरी से ईरानी परमाणु स्थलों या ऑनलाइन संवर्धन निगरानी फुटेज तक पहुंचने में असमर्थ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला