लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की टीम में भारतीय मूल की माला अडिगा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिल बाइडन ने बनाया अपना पॉलिसी डायरेक्टर

By अनुराग आनंद | Updated: November 21, 2020 14:15 IST

माला अडिगा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में बेहद खुशी है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इससे पहले भी माला व्हाइट हाउस में अहम पदों पर काम कर चुकी है। जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की कमला हैरिस इस समय उप-राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

नई दिल्ली:अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की माला अडिगा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने माला अडिगा को अपना पॉलिसी डॉयरेक्टर बनाया है। 

माला अडिगा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में बेहद खुशी है। वहीं, एनडीटीवी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इससे पहले भी माला व्हाइट हाउस में अहम पदों पर काम कर चुकी है। दरअसल, 2008 में माला तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी अहम पद पर काम कर चुकी हैं। 

जो बाइडन ने माला अडिगा की नियुक्ति से दिया एक संदेश-

बता दें कि जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की कमला हैरिस इस समय उप-राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं। कमला हैरिस बाइडन सरकार में दूसरे नंबर के ताकतवर पद है।

इसके बाद अब बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की पॉलिसी डायरेक्टर माला अडिगा को बनाकर बाइडन ने इंडिया के लिए एक संदेश दिया है। 

जिला बाइडन से पहले भी माला अडिगा कमला हैरिस के साथ काम कर चुकी है-

अगर माला अडिगा के करियर को देखें तो उन्होंने बाइडेन के अलावा कमला हैरिस अभियान की नीति सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी। माला अडिगा बाइडन फाउंडेशन के लिए भी काम कर चुकी हैं।

यह फाउंडेशन हायर एजुकेशन और सैन्य परिवारों के लिए काम करता है। बराक ओबामा प्रशासन में माला अडिगा एजुकेशन एंड कल्चरल एक्टिविटीज के ब्यूरो में सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनबराक ओबामाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?