लाइव न्यूज़ :

नेपाल में धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:29 IST

Open in App

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 नवंबर फर्जी पहचान और दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में यहां शुक्रवार को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिवम विरुमुथु चेट्टियार को यहां के बालूवाटर आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह तमिलनाडु के चेन्नई में कोडम्बाक्कम का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि चेट्टियान के पास से नकदी के अलावा के कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पोखरा में मणिपाल मेडिकल कॉलेज में हिस्सदेदारी दिलाने का झूठा वादा कर कई लोगों को धोखा दिया।चेट्टियार फर्जी दस्तावेजों के जरिये पीड़ितों का भरोसा जीतता था।

गौरतलब है कि पोखरा स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज का संचालन कर्नाटक स्थित मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी करता है।

पुलिस ने बताया कि चेट्टियार कई मामलों में दावा करता था कि अलग-अलग वित्तीय कंपनियों में उसकी प्रवर्तक हिस्सेदारी है, यहां तक कि वह खुद को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का निदेशक बताता था।

चेट्टियार के खिलाफ दर्ज शिकायत के मुताबिक वह ऐसे दावे कर असंदिग्ध व्यक्तियों का नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल कर लेता था और गैर कानूनी तरीके से उनके खातों से रुपये निकाल लेता था।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने करीब 50 लाख रुपये गैर कानूनी तरीके से जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि चेट्टियार छह साल पहले धोखाधड़ी के ही एक मामले में नेपाली जेल में दो साल की कैद और ढाई रुपये जुर्माने की सजा भुगत चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना