लाइव न्यूज़ :

पिछले साल चक्रवात अम्फान से भारत को 14 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक क्षति हुयी : संरा रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 20, 2021 15:09 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र की एक अहम रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल मई में भारत व बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में आया चक्रवाती तूफान अम्फान उत्तरी हिंद महासागर में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला था और इस उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारएा भारत को करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक क्षति हुयी।

'स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2020' रिपोर्ट सोमवार को जारी की गयी और इसमें कहा गया है कि प्रतिकूल मौसम के साथ कोरोना वायरस ने 2020 में लाखों लोगों के लिए दोहरा झटका दिया। हालांकि, महामारी से संबंधित आर्थिक मंदी जलवायु परिवर्तन कारकों पर काबू लगाने में विफल रही।

ठंडे ‘ला नीना’ प्रभाव के बावजूद वर्ष 2020 रिकॉर्ड के अनुसार तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक था। वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) स्तर से लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। साल 2015 के बाद से छह साल सबसे गर्म साल रहे हैं। 2011-2020 का दशक सबसे गर्म दशक रहा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रिपोर्ट जारी होने के मौके पर कहा, ‘‘यह एक भयावह रिपोर्ट है। इसे दुनिया के सभी नेताओं और निर्णय लेने वालों को पढ़ना चाहिए। 2020 ग्रह और लोगों के लिए एक अभूतपूर्व साल था। यह कोविड-19 महामारी से प्रभावित रहा। लेकिन इस रिपोर्ट से पता चलता है कि 2020 प्रतिकूल मौसम और मौसम संबंधी आपदाओं के लिहाज से भी अभूतपूर्व वर्ष था।’’

चक्रवात अम्फान पिछले साल 20 मई को आया था और उससे भारत को करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना