लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:59 IST

Open in App

शैंक्सविले (अमेरिका), 11 सितंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने पेंसिलवेनिया में ‘फ्लाइट-93 नेशनल मेमोरियल’ में लोगों से कहा कि अमेरिकियों ने 11 सितंबर के दिन अपने बारे में बहुत कुछ सीखा।

बुश ने शनिवार को आतंकी हमलों की 20 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि समारोह में कहा अमेरिका के लोगों ने बहादुरी दिखाई और मौत के सामने डटकर मुकाबला करने के बारे में जाना।

जार्ज डब्ल्यू बुश आतंकी हमलों के समय अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उन्होंने फ्लाइट-93 के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साहस की सराहना की जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने कैपिटल पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था। यह विमान ग्रामीण पेंसिलवेनिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बुश ने कहा कि विमान में सवार 33 यात्री और चालक दल के सात सदस्यों ने अदभुत साहस दिखाया और वह अमेरिका के लिए एकजुट हो गए। बुश ने कहा, ‘‘आतंकियों को जल्द ही अंदाजा हो गया कि अमेरिका के ये लोग साधारण नहीं बल्कि विशिष्ट लोगों का समूह है।’’

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ‘फ्लाइट-93 नेशनल मेमोरियल’ पर 11 सितंबर को जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। हैरिस ने कहा, ‘‘हमारे देश में इन बीते 20 वर्षों में कई लोगों ने गहरा दुख महसूस किया। हम हमेशा आप सबके साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब