लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: 2030 और 2034 में इस देश में खेला जाएगा विश्व कप?, अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने संयुक्त मेजबानी में 2026 विश्व कप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2024 9:45 AM

FIFA World Cup: फीफा इसके लिए बुधवार को ज्यूरिख में एक विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा। इस बैठक में उसके 211 सदस्य ऑनलाइन भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउरुग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।वह 2030 में होने वाले विश्व कप के पहले मैच की मेजबानी भी करेगा।पहले उद्घाटन समारोह अभी इसी देश में आयोजित किया जाएगा।

FIFA World Cup: विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा बुधवार को अपनी विशेष बैठक में 2034 में होने वाले विश्व कप के मेजबान के रूप में सऊदी अरब के दावे पर अंतिम मोहर लगाएगा। इसके अलावा 2030 में होने वाले विश्व कप का आयोजन तीन महाद्वीप और छह देश में करने के फैसले की भी पुष्टि की जाएगी। इस विश्व कप की मेजबानी तीन देशों स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को सौंपी गई है लेकिन इसके तीन मैच दक्षिण अमेरिकी देशों में खेले जाएंगे। उरुग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। वह 2030 में होने वाले विश्व कप के पहले मैच की मेजबानी भी करेगा।

इससे पहले उद्घाटन समारोह अभी इसी देश में आयोजित किया जाएगा। उरुग्वे के अलावा अर्जेंटीना और पराग्वे भी 2030 में होने वाली प्रतियोगिता के एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे। फीफा इसके लिए बुधवार को ज्यूरिख में एक विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा। इस बैठक में उसके 211 सदस्य ऑनलाइन भाग लेंगे।

फीफा मुख्यालय में बंद कमरे में होने वाली बैठक का इसकी वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जा सकता है। विश्व कप 2030 और 2034 मेजबानों की पुष्टि पंजीकृत वोट के बजाय संयुक्त निर्णय से की जा सकती है। फीफा ने 2026 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी के लिए जून 2018 में मॉस्को में हुए मतदान में प्रत्येक सदस्य की पसंद का खुलासा किया था। तब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने संयुक्त मेजबानी हासिल की थी। उन्होंने मेजबानी की दौड़ में मोरक्को के खिलाफ 134-65 वोट से जीत हासिल की।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFIFA Intercontinental Cup 2024 Real Madrid: 15वां खिताब जीता, क्लब इतिहास में रिकॉर्ड, कोच कार्लो एंसेलोटी कमाल, 1960, 1998, 2002 और 2024 में रियाल मैड्रिड ने खिताब पर...

विश्वPremier League 2024-25: पिछड़ने के बाद वापसी?, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया, 22 अंक के साथ 13वें स्थान पर यूनाईटेड

विश्वLa Liga 2024-25: रेयो वैलेकैनो ने रीयाल मैड्रिड को 3-3 की बराबरी पर रोका?, अंक तालिका में 1 अंक से आगे बार्सीलोना

भारतGoogle India Search 2024: विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय, यहां देखिए टॉप-10 रैंकिंग

विश्वSpanish Football League La Liga: एटलेटिको मैड्रिड की लगातार 9वीं जीत?, 3 गोल से पिछड़ने के बाद सेविला को 4-3 से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael-Hamas Ceasefire: हमास के साथ समझौते पर बोले पीएम नेतन्याहू, बंधकों को रिहा करने पर बनी सहमति

विश्वपारिस्थितिकी संतुलन को बिगाड़ सकता है चीन का सबसे बड़ा बांध

विश्वIsrael-Hamas Ceasefire: गाजा में 19 जनवरी से होगी शांति बहाल, इजरायल और हमास के बीच हुआ संघर्ष विराम समझौता

विश्वLos Angeles wildfires: जंगल की आग के सामने असहाय अमेरिका?, बाढ़, भूकंप के सामने इंसान लाचार

विश्वJustin Trudeau: आखिर किसने छीनी टूड्रो की बैसाखी...?