लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भंडारी कार्यालय से नियुक्ति का संशोधित नोटिस नहीं भेजे जाने तक देउबा शपथ नहीं लेंगे : खबर

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:39 IST

Open in App

काठमांडू, 13 जुलाई नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा तब तक पद की शपथ नहीं लेंगे जब तक राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के कार्यालय से उनकी नियुक्ति के लिये संशोधित नोटिस नहीं आ जाता। मीडिया में मंगलवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति भंडारी ने मंगलवार को 75 वर्षीय विपक्षी नेता को उच्चतम न्यायालय के सोमवार के फैसले के अनुरूप प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिये नोटिस जारी किया था।

प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि देउबा को संविधान के अनुच्छेद 76(5) के मुताबिक प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति कार्यालय ने हालांकि नोटिस में यह खुलासा नहीं किया कि देउबा को किस अनुच्छेद के तहत प्रधानमंत्री बनाया जा रहा है।

अखबार के मुताबिक, कुछ विधिक परामर्श के बाद देउबा ने राष्ट्रपति भंडारी को यह संदेश भेजा कि वह तब तक शपथ नहीं लेंगे जब तक यह त्रुटि दूर नहीं की जाती।

शपथ ग्रहण समारोह शुरू में स्थानीय समय के मुताबिक शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार शाम पौने छह बजे) होना था।

इससे पूर्व देउबा चार बार- पहली बार सितंबर 1995- मार्च 1997, दूसरी बार जुलाई 2001- अक्टूबर 2002, तीसरी बार जून 2004- फरवरी 2005 और चौथी बार जून 2017- फरवरी 2018 तक- प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

संवैधानिक प्रावधान के तहत प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति के बाद देउबा को 30 दिनों के अंदर सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला