लाइव न्यूज़ :

चीन: कैदियों की अदला बदली के तहत कनाडा के दो नागरिक रिहा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:08 IST

Open in App

ताइपे, 27 सितंबर (एपी) चीन में 2019 के अंत में हिरासत में लिए गए कनाडा के दो नागरिकों को कैदियों की अदला बदली के तहत स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीजिंग में कनाडाई नागरिकों को रिहा करने और इसके बदले में हुवैई टेक्नोलॉजी की अधिकारी की रिहाई के बीच संबंध को नकारने की कोशिश की। कंपनी की अधिकारी लंबे समय से कनाडा की हिरासत में थीं।

कनाडा के नागरिक माइकल स्पावोर और माइकल कोवरिग को दिसंबर 2019 में हिरासत में लिया गया था। इससे कुछ दिन पहले ही हुवैई की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांझुओ को कनाडा में अमेरिकी अधिकारियों के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया था।

कई देशों ने चीन की कार्रवाई को “ बंधक राजनीति’ बताया था जबकि चीन ने कनाडा पर मनमाने तरीके से उसके नागरिक को हिरासत में लेने का आरोप लगाया था। कनाडा के नागरिकों को एक हजार से ज्यादा दिन जेल में गुजारने पड़े हैं।

वांझुओ ने कनाडा से प्रत्यर्पण की अमेरिका की मांग का विरोध किया था। वह शनिवार को चीन पहुंच गईं। इससे पहले अमेरिका के न्याय विभाग के साथ एक समझौता हुआ था जिसके बाद कैदियों की अदला बदली हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने सोमवार को पत्रकारों बताया कि वांझुओ और स्पावोर और कोवरिग के मामले पूरी तरह से अलग अलग प्रकृति के हैं।

हुआ ने कहा कि दोनों व्यक्तियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का संदेह है। स्पावोर एक उद्यमी हैं और उन्हें जासूसी के आरोप में 11 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

हुआ ने कहा कि एक चिकित्सा संस्थान के पेशेवरों ने कनाडा के दोनों नागरिकों का परीक्षण किया था जिसके बाद चीन में कनाडा के राजदूत की गारंटी पर उन्हें जमानत पर रिहा किया है।

हुआ ने पत्रकारों के इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या कैदियों की रिहाई का आपस में पूरी तरह से कोई संबंध नहीं है और स्वास्थ्य कारण क्या थे?

वांझुओ का अमेरिका संघीय अभियोजक के साथ समझौता हुआ है जिसके तहत उनके खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप हटा लिए जाएंगे। इसके बदले में वह ईरान में कंपनी के कारोबार को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी लेंगी।

उनकी चीन वापसी का टीवी चैनल सीसीटीवी पर सीधा प्रसारण किया गया और उन्होंने लाल रंग की चीन के झंडे से मिली जुलती पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने देश के नेता शी चिनफिंग और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला