लाइव न्यूज़ :

कैमरून: बस-ट्रक में भिड़ंत, 50 से अधिक यात्रियों की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:43 IST

Open in App

याउंदे, 27 जनवरी (एपी) कैमरून के पश्चिमी हिस्से में बुधवार तड़के एक यात्री बस की ट्रक से भिड़ंत होने से उसमें सवार 53 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सांतचोउ गांव के पास हुई और घायलों को पश्चिमी शहर दाश्चांग और बफोउस्सम, अवा फोंका और अगस्टिन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कैमरून के पश्चिमी हिस्से के गवर्नर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया, ‘‘गैर कानूनी ईंधन लदा ट्रक तेज गति से आ रहा था और उसने 70 सीटों वाली बस में टक्कर मार दी जो तटीय वाणिज्यिक शहर दोउला से पश्चिमी कैमरून की राजधानी बाफोउस्सम जा रही थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘भिड़ंत के बाद आग लग गई जिसकी चपेट में ट्रक, बस में सवार यात्री आ गए।’’

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था जिसे अगस्टिन से गिरफ्तार किया गया है।

अपने भाई की तलाश करने आए 54 वर्षीय कारोबारी होनोर नजली ने कहा, ‘‘ किसी भी मृतक के शव की पहचान करना मुश्किल है। वे बुरी तरह से जले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO