लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन बना 'मर्क' की मोल्नुपिरविर टैबलेट को मंजूरी देने वाला पहला देश, कोरोना का होगा इससे इलाज

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2021 17:24 IST

ब्रिटेन ने कोरोना के इलाज के लिए दुनिया की पहली एंटीवायरल गोली के उपयोग को मंजूरी दी है। ब्रिटेन पहला देश है जिसने इस गोली से उपचार को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की इस दवा का नाम ‘मोल्नुपिराविर’ है, इसे मर्क फार्मा और रिजबैक बायोथेराप्यूटिक्स ने बनाया है।दुनिया में COVID-19 के लिए स्वीकृत होने वाली यह पहली एंटीवायरल दवा है जिसे खाया जा सकता है।अमेरिका, यूरोप और कुछ अन्य देशों में संबंधित नियामक इस दवा के इस्लेमाल को लेकर अभी समीक्षा कर रहे हैं।

लंदन: ब्रिटेन कोरोना के इलाज में प्रभावी पाये गए एंटीवायरल गोली मोल्नुपिरविर (Molnupiravir) को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन ने गुरुवार को कोरोना वायरस की इस दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी। इसे मर्क (Merck) और रिजबैक बायोथेराप्यूटिक्स (Ridgeback Biotherapeutics) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।

ब्रिटेन के मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने दवा के इस्तेमाल की सिफारिश की है। एमएचआरए के अनुसार Molnupiravir को COVID-19 टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद और लक्षणों की शुरुआत के पांच दिनों के भीतर जल्द से जल्द इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

दुनिया में COVID-19 के लिए स्वीकृत होने वाली यह पहली एंटीवायरल दवा है जिसे खाया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका की ओर से भी इसे मंजूरी दी जा सकती है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले महीने कहा था कि वह इस गोली की सुरक्षा और असर के बारे में पता करने के लिए नवंबर के आखिर में एक पैनल की बैठक बुलाएगा।

कोविड टैबलेट: रोगियों की मौत या अस्पताल में भर्ती होने की आशंका हो जाती है आधी

ब्रिटेन में ये दवा लागेवरियो (Lagevrio) के नाम से दी जाएगी। पिछले महीने सामने आए आंकड़ों के बाद से ही इस दवा पर दुनिया की नजर है। दवा के परीक्षण के बाद सामने आए आंकड़े बताते हैं कि यह कोविड-19 से ग्रसित लोगों के मरने या अस्पताल में भर्ती होने की आशंका को आधा कर सकता है।

आने वाले दिनों में ब्रिटिश सरकार और देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (नेशनल हेल्थ सर्विस) इस बात के निर्देश जारी करेगी कि रोगियों को उचित समय पर इस दवा से इलाज कैसे दिया जाएगा।

पिछले ही महीने ब्रिटेन ने मोल्नुपिरविर के 480,000 कोर्स को उसके लिए सुरक्षित रखने के लिए मर्क के साथ एक समझौते पर सहमति व्यक्त की थी।

दूसरी ओर मर्क ने एक बयान में कहा कि वह इस साल के अंत तक उपचार के लिए दवा के 10 मिलियन कोर्स का उत्पादन करने की उम्मीद कर रहा है। वहीं 2022 में कम से कम 20 मिलियन कोर्स का निर्माण किया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला