लाइव न्यूज़ :

बाइडन कोविड-19 के दौर में राहत देने के लिए ओबामाकेयर दोबारा शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: January 27, 2021 13:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना दोबारा शुरू करने वाले हैं जिससे कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कवच मिल सकेगा।

योजना की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि बाइडन संभवत: बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करें। योजना के विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न आर्थिक संकट के चलते रोजगार जाने से स्वास्थ्य बीमा के दायरे से बाहर रहने वाले अमेरिकियों की संख्या बढ़ी है लेकिन ट्रंप प्रशासन उन्हें योजना में शामिल होने के लिए विशेष मौका देने की मांग का विरोध किया था।

व्हाइट हाउस ने बाइडन के संभावित आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन मामले की जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने बताया कि योजना में पंजीकरण कराने की अवधि तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय को प्रचार करने एवं नए ग्राहकों को योजना में शिरकत की तैयारी के लिए समय देना चाहता है।

उल्लेखनीय है कि ओबामा के शासन काल में लागू स्वास्थ्य देखरेख कानून के तहत 2.30 करोड़ से अधिक लोग लाभांवित हुए थे जिसके तहत कम आय वालों को सब्सिडी के आधार पर निजी स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इस योजना में दक्षिण के राज्यों को छोड़ कुल 38 राज्य शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO