लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने 16 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:18 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, तीन मई बांग्लादेश ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की अवधि 16 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

बांग्लादेश ने पांच अप्रैल को एक सप्ताह के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया था और सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया था तथा बाजारों को बंद कर दिया था। इस पाबंदियों को बाद में 28 अप्रैल और फिर पांच मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

कैबिनेट सचिव खांदेकर अनवार-उल-इस्लाम ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि कैबिनेट ने लॉकडउन को 16 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

इस्लाम ने कहा कि अंतर जिला बस, ट्रेन और फेरी सेवा निलंबित रहेगी लेकिन पांच मई के बाद शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को संचालित करने की अनुमति होगी, किंतु उन्हें स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देशों के कठोर अनुपालन के लिए शॉपिंग सेंटर और मॉल की निगरानी भी करेगी।

इस्लाम ने कहा कि यदि कोई बाजार सुरक्षा नियमों को कठोरता से लागू कराने में विफल पाया जाता है तो जरूरत पड़ने पर बाजार को बंद कर दिया जाएगा।

बांग्लादेश ने भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों की वजह से 26 अप्रैल को पड़ोसी देश से लगती सीमा को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया था।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि अगले आदेश तक सीमा बंद रहेगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में सोमवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 65 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,739 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसके बाद कुल मामले 7,63,682 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,644 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा