लाइव न्यूज़ :

प्रत्यर्पण मामले में हथियार कारोबारी संजय भंडारी की जमानत नौ अप्रैल तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:58 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच फरवरी भारत में धनशोधन के आरोपों में वांछित हथियार कारोबारी संजय भंडारी के प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटेन की एक अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी।

भंडारी को प्रत्यर्पण वारंट के बाद जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उसने भारत को प्रत्यर्पण किए जाने को चुनौती दी है।

भंडारी शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश हुआ।

न्यायाधीश ने पुष्टि की कि इस मामले में पूर्ण सुनवाई पूर्व निर्धारित समय सात और 10 जून के बीच होगी।

मास्क पहने हुए भंडारी अपनी पत्नी के साथ पेश हुए और उसने केवल अपने नाम एवं जन्मतिथि की पुष्टि की।

59 वर्षीय आरोपी के वकील रॉबर्ट बर्ग ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने पिछले महीने के अंत में ही मामले को अपने हाथ में लिया है और ऐसे में उन्हें साक्ष्य पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

न्यायाधीश ने बचाव साक्ष्य पेश करने के लिए 10 सप्ताह का समय मांगे जाने पर सवाल किया। इस पर बर्ग ने अदालत को बताया कि भंडारी का मुकदमा लड़ रही विधि फर्म ने भुगतान की दूसरी किश्त में असफल रहने के चलते पेशी से इंकार कर दिया क्योंकि भारत में आरोपी की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

न्यायाधीश ने सवाल किया कि सितंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच की अवधि में क्या कोई तैयारी नहीं की गई?

इसके जवाब में भंडारी के वकील ने दलील दी कि उन्होंने मामले को हाथ में लेने के बाद काफी कार्य किया है जिसमें भारत में जारी कानूनी मामलों और वित्तीय डेटा संबंधी करीब 3000 पन्नों के व्यापक सबूतों का अध्ययन शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल