लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण भारत समेत विदेशों में फंसे 22,000 अमेरिकियों को एयरलिफ्ट करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: April 5, 2020 16:30 IST

दूतावास संबंधित मामलों के प्रधान उप सहायक मंत्री इयान ब्राउनली ने शुक्रवार को अमेरिकी लोगों से जितनी जल्दी हो सके वतन वापसी को कहा है। उन्होंने कहा, 'जो अमेरिकी नागरिक अभी यह विचार कर रहे हैं कि वतन लौटना है या नहीं, अब समय कार्रवाई का है। उड़ानें अनिश्चित समय के लिये जारी नहीं रहेंगी, लेकिन हम जब तक आपकी मदद कर सकते हैं तब तक हरसंभव सहायता का प्रयास करेंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतर अमेरिकी दक्षिण और मध्य एशिया में हैं, जिनमें से कई भारत में हैं।दूतावास संबंधित मामलों के प्रधान उप सहायक मंत्री इयान ब्राउनली ने शुक्रवार को संवाददाताओं को एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान बताया कि महामारी के कारण अमेरिका विदेशों में फंसे करीब 37 हजार अमेरिकियों को अब तक वापस ला चुका है।

वॉशिंगटन: अमेरिकाकोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण भारत समेत कई देशों में फंसे अपने करीब 22 हजार नागरिकों को एयरलिफ्ट करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दूतावास संबंधित मामलों के प्रधान उप सहायक मंत्री इयान ब्राउनली ने शुक्रवार को संवाददाताओं को एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान बताया कि महामारी के कारण अमेरिका विदेशों में फंसे करीब 37 हजार अमेरिकियों को अब तक वापस ला चुका है और उसकी योजना अब 22 हजार और अमेरिकियों को लाने की है जिसमें से कई दक्षिण एशिया, खासकर भारत में हैं। 

ब्राउनली ने कहा, 'हम 400 से ज्यादा उड़ानों के जरिये 60 से ज्यादा देशों में फंसे करीब 37 हजार अमेरिकी नागरिकों को वापस ला चुके हैं। इनमें पिछले हफ्ते ही वापस लाए गए 20 हजार से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से आगामी दिनों में करीब 70 उड़ानें निर्धारित हैं और इनसे कुछ और हजार अमेरिकियों के वतन लौटने की उम्मीद है। 

ब्राउनली ने कहा, 'दक्षिण एशिया में अब सबसे ज्यादा अमेरिकी नागरिक हैं जो वापस लौटना चाहते हैं। अमेरिका अब तक लगभग 1000 अमेरिकी नागरिकों को दक्षिण एशिया से वापस ला चुका है। उन हजारों लोगों को वापस लाने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है जिन्होंने वतन वापसी की इच्छा जाहिर की है।' 

उन्होंने कहा, 'फिलहाल कुल आंकड़ा जो अभी हम विदेशों में देख रहे हैं वह 22,000 का है। इनमें से अधिकतर दक्षिण और मध्य एशिया में हैं, जिनमें से कई भारत में हैं।' ब्राउनली ने अमेरिकी लोगों से जितनी जल्दी हो सके वतन वापसी को कहा है।

उन्होंने कहा, 'जो अमेरिकी नागरिक अभी यह विचार कर रहे हैं कि वतन लौटना है या नहीं, अब समय कार्रवाई का है। उड़ानें अनिश्चित समय के लिये जारी नहीं रहेंगी, लेकिन हम जब तक आपकी मदद कर सकते हैं तब तक हरसंभव सहायता का प्रयास करेंगे।'

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?