लाइव न्यूज़ :

अफगान शांति वार्ता दोबारा शुरू

By भाषा | Updated: February 23, 2021 13:40 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 फरवरी करीब एक महीने की देरी, हिंसा में वृद्धि एवं राजनयिक हलचलों के बीच तालिबान एवं अफगान सरकार के बीच पश्चिमी एशियाई देश कतर में शांति वार्ता दोबारा शुरू हो गई है।

तालिबान के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद नईम ने सोमवार रात को ट्वीट कर शांति वार्ता बहाल होने की जानकारी दी। हालांकि, वार्ता ‘सौहार्द्रपूर्ण’ माहौल में होने एवं इसे आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई। नईम ने बताया कि पहला काम वार्ता का एजेंडा तय करना है।

इस बैठक की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है और वार्ता की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि हिंसा में कमी लाना और अंतत: संघर्ष विराम पर पहुंचने को लेकर बैठक में प्रमुखता से चर्चा की गई ।

पाकिस्तान ने बार-बार कहा है कि अफगानिस्तान समस्या का समाधान राजनीतिक जरिए से ही निकल सकता है और तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने का श्रेय उसी को दिया जाता है। पाकिस्तान ने करीब 15 लाख अफगान शरणार्थियों को शरण दी है।

उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों द्वारा एजेंडे के विषयों की सूची दिए जाने के महज कुछ दिनों बाद ही जनवरी में वार्ता अचानक खत्म हो गई थी। अब दोनों पक्षों को अपनी-अपनी मांगों से आगे बढ़ने एवं वार्ता के विषयों पर सहमति बनानी है।

अफगान सरकार, अमेरिका और नाटो की प्राथमिकता हिंसा की घटनाओं में कमी लाना और संघर्ष विराम के लिए सहमति बनाना है जबकि तालिबान का कहना है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन तुरंत संघर्ष विराम का विरोध कर रहा है।

अमेरिका पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा फरवरी 2020 में तालिबान के साथ हुए समझौते की समीक्षा कर रहा है जिसमें एक मई तक अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को हटाने की बात कही गई थी। तालिबान इस अवधि में मामूली विस्तार का भी विरोध कर रहा है लेकिन सैनिकों को वापस बुलाने की समयसीमा में देरी पर वाशिंगटन में सहमति बनती दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला